BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

खलवा इनार के समीप ट्रक ने मारी टेंपू में टक्कर, एक दर्जन जख्मी, चार लोग रेफर

डुमरांव. शुक्रवार को अहले सुबह एनएच 120 खलवा इनार के समीप लगभग साढ़े चार बजे एक ट्रक ने एक ऑटो...

डुमरांव. शुक्रवार को अहले सुबह एनएच 120 खलवा इनार के समीप लगभग साढ़े चार बजे एक ट्रक ने एक ऑटो में टक्कर मार दी. जिससे आटो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सभी जख्मी कतकिनार निवासी बताए जाते हैं. मिली जानकारी के अनुसार आटो पर सवार होकर सभी जख्मी अपने गांव से डुमरांव स्टेशन की तरफ आ रहे थे, तभी एक ट्रक ने आटो की टक्कर मार दी.

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया. आनन फानन में इसकी सूचना लोगों ने 112 की पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर 112 के प्रभारी मोकिम मियां, चालक बिरेंद्र प्रसाद, सिपाही प्रशांत कुमार सहित अन्य टीम मौके पर पहुंची और सभी जख्मियों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जख्मियों में रामायण साह (53) पिता सरयू साह, जय प्रकाश (26) पिता रंजीत प्रसाद,

रंजीत प्रसाद (50) पिता स्व. दिप्ति साह, निक्की कुमारी (30) पति अलख, चंद्रावती देवी उम्र (47) पति रंजीत प्रसाद, लव कुश कुमार (20) पिता रंजीत प्रसाद, रेयांश कुमार (2) पिता अलख, गोल्डी कुमारी (8) पिता अलख, मनसेकू (20) पिता अशोक गुप्ता, बक्षेकर कुमार (21) पिता रामायण साह, अलख (25) पिता रंजीत प्रसाद, रूखसारी कुमारी (2) पिता अलख शामिल थे। इनमें से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद अनुमंडलीय अस्पताल से सदर अस्पताल रेफर कर भेजा गया.

मौके पर पहुंची टीम 112 ने जख्मियों के परिजनों को भी सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए हैं. जख्मियों का कहना है कि ट्रक चालक तेज गति में था, टेंपू को ओवरटेक करने के क्रम में ही उसने इस घटना को अंजाम दिया है. हालांकि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. सड़क किनारे दुर्घटना में आटो बुरी तरह छतिग्रस्त पड़ी थी. ड्यूटी पर तैनात डा अजीत कुमार सिंह, जीएनएम मनोज कुमार व चंदन कुमार ने जख्मियों का प्राथमिक इलाज किया.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top