BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय परिसर में डमी मतदान संबंधी स्वीप कार्यक्रम आयोजित, छात्रों-छात्राओं द्वारा निर्वाचन संबंधित दिया गया भाषण

बक्सर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 निर्वाचन साक्षरता क्लब महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय बक्सर...

बक्सर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 निर्वाचन साक्षरता क्लब महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय बक्सर के परिसर में डमी मतदान संबंधी स्वीप कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।

अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर द्वारा वहाँ उपस्थित छात्र-छात्राओं से पूछा गया कि, पहला लोक सभा आम निर्वाचन का चुनाव कब हुआ था, स्वीप का फुल फार्म, ईवीएम का फुल फार्म, वीवीपैट का फुल फार्म, चुनाव आयोग की स्थापना कब की गई थी, चुनाव आयोग में कितने सदस्य होते हैं, निर्वाचन संबंधी कौन कौन से ऐप होते है के बारे में पूछा गया एवं बक्सर जिला अंतर्गत कुल कितने विधानसभा क्षेत्र है निर्वाचन से संबंधित सामान्य जानकारी क्विज के तौर पर छात्रों से पूछी गई।

इस कार्यक्रम में छात्रों एवं छात्राओं के द्वारा निर्वाचन से संबंधित भाषण दिया गया। अंकित कुमार के द्वारा मतदाता जागरूकता एवं निर्वाचन में वोट देने हेतु अपने संगीत के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। साथ ही कार्यक्रम में निर्वाचन से संबंधित क्विज का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों द्वारा सही जवाब दिया गया। सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा सम्मानित भी किया गया।

जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा कॉलेज में कैंपस एंबेसडर के माध्यम से गहन मतदाता जागरूकता अभियान के साथ “मेरा पहला वोट, देश के लिए” कैंपेन बक्सर जिले में चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में मतदान के प्रति प्रेरित करना एवं अधिक से अधिक मतदाता को मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है।

जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा वहाँ उपस्थित छात्र-छात्राओं से अपने आस पास के लोगों को अधिक से अधिक वोट देने हेतु प्रोत्साहित करने को कहा गया। बक्सर जिलें के सभी सोशल मीडिया (ट्विटर, इंस्ट्राग्राम, फेसबुक, यूट्यूब इत्यादि) पर जो एक्टिव रहते है, उनके लिए जिला प्रशासन निर्वाचन में एक विशेष अभियान चलाने के लिए 15 मार्च 2024 को 10:30 बजे समाहरणालय के सभाकक्ष में बैठक बुलाई गई है एवं जो इस अभियान में बढ चढकर हिस्सा लेंगे एवं जिनके पोस्ट पर ज्यादा से ज्यादा लाईक एवं फॉलो किया जाएगा, वैसे लोगों को नगद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही वहाँ उपस्थित छात्र-छात्राओं को इस संबंध में रूचि रखने वालों की सूचना देने को कहा गया।

कार्यक्रम में डमी बूथ भी बनाया गया था। डमी बूथ पर पी1, पी2, पी3 एवं पीठासीन पदाधिकारी भी बनाए गए थे। विद्यार्थियों के बीच डमी वोटर स्लिप वितरण कर वोट देने की प्रक्रिया मास्टर ट्रेनर के द्वारा विधिवत बताया गया। युवतियां वोट देकर अपने तर्जनी उंगली पर लगे स्याही के साथ “मेरा पहला वोट, देश के लिए” सेल्फी पॉइंट पर फोटो भी क्लिक कराई गई।

भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिए गए स्पष्ट दिशा निर्देश के आलोक में युवक एंव युवतियों को निर्वाचन की प्रक्रिया से जोडना है। इस संबंध में 1700 की संख्या को दो/तीन महीने में विशेष अभियान चलाकर 17000 तक कर दिया गया है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top