BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 week ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

लेजर शो बक्सर में पर्यटन को गति प्रदान करेगा : अश्विनी चौबे

सफल हुआ ट्रायल शो, बिहार के पर्यटन मंत्री सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनता व आला अधिकारी थे मौजूद बक्सर।...

सफल हुआ ट्रायल शो, बिहार के पर्यटन मंत्री सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनता व आला अधिकारी थे मौजूद

बक्सर। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि लाइट एंड साउंड लेजर शो बक्सर में पर्यटन को गति प्रदान करेगा। यह अनुपम उपहार बक्सर की जनता व यहाँ आने वाले पर्यटकों को मिलेगा। इसके माध्यम से बक्सर की पौराणिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक इतिहास का चित्रण लेजर शो के जरिए होगा।
केंद्रीय मंत्री श्री चौबे राम रेखा घाट पर लाइट व साउंड लेजर शो के ट्रायल रन के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि तीन दशक के बाद यहां पर लेजर शो का आयोजन किया जा रहा है। स्थल का जीर्णोद्धार का शुभारंभ हो गया है। पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा यहां पर पर्यटन को गति देने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग का सहयोग मिल रहा है। बक्सर के रामायण सर्किट में जुड़ जाने से यहाँ देश के विभिन्न स्थानों से पर्यटक आ रहे हैं।

यहां महर्षि विश्वामित्र मंडपम की आधारशिला रखी गई है, जो आगे बडे पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगा। लेजर शो को अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ द्वारा तैयार किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के पर्यटन मंत्री प्रेम कुमार उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि बक्सर पर्यटन केंद्र है। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे का प्रयास सराहनीय है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास व विरासत दोनों को सजाया व विकसित किया जा रहा है।

कार्यक्रम को एमएलसी जीवन कुमार ने संबोधित किया। इस अवसर पर डीएम, एसपी, डीडीसी, एसडीएम सहित बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता, जनता, श्रीराम कर्मभूमि न्यास के पदाधिकारी उपस्थित थे। लेजर शो के माध्यम रामलीला का मंचन किया गया। महर्षि विश्वामित्र मंडपम प्रवेश द्वार पर मंत्री गण तथा उपस्थित अतिथियों ने पौधारोपण किया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top