BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

पटना : दिसंबर 2025 तक 50 प्रतिशत स्वास्थ्य संस्थानों के एनक्यूएएस प्रमाणीकरण का लक्ष्य

अब प्रत्येक माह होगा “की इंडिकेटर परफॉरमेंस” और “पेशेंट सटिस्फैक्टरी सर्वे” एनक्यूएएस प्रमाणीकरण से स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता बढ़ाने पर...

अब प्रत्येक माह होगा “की इंडिकेटर परफॉरमेंस” और “पेशेंट सटिस्फैक्टरी सर्वे”

एनक्यूएएस प्रमाणीकरण से स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर 

पटना। राज्य में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एनक्यूएएस प्रमाणीकृत स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। राज्य स्वास्थ्य समिति में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में अगले साल तक इसमें प्रत्येक जिले से उसके 50 प्रतिशत स्वास्थ्य संस्थानों को एनक्यूएएस से प्रमाणीकृत करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में बताया गया कि एनक्यूएएस प्रमाणीकरण के लिए चल रहे प्रयासों को भारत सरकार के द्वारा निरंतर अवलोकन किया जा रहा है। 

एनक्यूएएस के राष्ट्रीय असेसर डॉ माहताब सिंह ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य केंद्रों के एनक्यूएएस प्रमाणीकरण से प्राथमिक स्तर पर मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा। गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं भी बढेंगी। स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों के लिए मिलने वाली सुविधाओं से स्थानीय लोगों का विश्वास स्वास्थ्य सुविधाओं पर बढ़ेगा। वहीं इसके दूरगामी परिणामों में हेल्थ इंडिकेटरों में भी वृद्धि होगी। 

मालूम हो कि राज्य के 23 जिलों में एनक्यूएएस प्रमाणीकृत स्वास्थ्य संस्थान मौजूद हैं। जिन जिलों में नेशनल लेवल एनक्यूएएस प्रमाणित स्वास्थ्य संस्थान नहीं हैं वहां के जिला कार्यक्रम प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वे जिले के सभी संस्थानों का इंटरनल असेसमेंट प्रत्येक त्रैमास में संस्थान के क्वालिटी टीम के द्वारा करें।

इसके बाद प्राप्त इंटरनल असेसमेंट रिपोर्ट का संकलन एवं समीक्षा जिला स्तर पर गठित जिला स्तरीय क्वालिटी एश्योरेंस यूनिट द्वारा कराएं। वहीं प्रत्येक माह सभी स्वास्थ्य संस्थानों से की परफॉर्मेंस इंडिकेटर तथा पेशेंट सटिस्फैक्शन सर्वे भी अगले माह के 5 तारीख तक राज्य को सुपुर्द कर दें। 

अधिक से अधिक स्वास्थ्य संस्थानों के एनक्यूएएस प्रमाणीकरण को सही मानते हुए मुजफ्फरपुर के डीपीएम रेहान अशरफ कहते हैं कि हाल ही में यूपीएचसी के कन्हौली को एनक्यूएएस का प्रमाणीकरण मिला है। इसका असर स्पष्ट तौर पर वहां मिलने वाली 12 तरह की सेवाओं पर दिखता है। इससे “की इंडिकेटर परफोरमेंस” में बढ़ोतरी हुई है। एएनसी,टीकाकरण,ओपीडी, परिवार नियोजन, आउटरीच में होने वाली एक्टिविटी का विस्तार हुआ है। जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में एनक्यूएएस पाने की होड़ लगी है।  

वहीं वैशाली के धनुषी एचडब्ल्यूसी की सीएचओ सुप्रिया कुमारी कहती हैं कि पेशेंट सटिस्फैक्टरी सर्वे से संस्थान पर उपलब्ध सेवाओं का विस्तार होगा। केंद्र पर इंफ्रा का विकास होगा, जिसका सीधा असर वहां के स्वास्थ्य सुविधाओं का पड़ेगा। स्वस्थ माहौल का निर्माण होगा जो स्वास्थ्य के चहुंमुखी विकास के लिए जरूरी है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top