BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 week ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

मुजफ्फरपुर : चमकी पर 172 मेडिकल ऑफिसरों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

सोमवार को एसकेएमसीएच में पहले बैच में 46 चिकित्सकों को किया गया प्रशिक्षित  15 मार्च तक सभी प्रखंडों में कंट्रोल...

सोमवार को एसकेएमसीएच में पहले बैच में 46 चिकित्सकों को किया गया प्रशिक्षित 

15 मार्च तक सभी प्रखंडों में कंट्रोल रूम की करनी है स्थापना 

मुजफ्फरपुर। मौसम के करवट लेते ही स्वास्थ्य विभाग की चमकी पर तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इसी क्रम में सोमवार को एसकेएमसीएच में चार दिवसीय मेडिकल ऑफिसर का प्रशिक्षण की शुरुआत हो गयी। इन चार दिनों में कुल 172 एमओ को नए एसओपी के अनुसार चमकी पर प्रशिक्षण मिलेगा। पहले दिन कुल 46 चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण  कर्यक्रम की अध्यक्षता एसकेएमसीएच की प्रिंसिपल डॉ आभा सिन्हा ने की। एसकेएमसीएच शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ गोपाल शंकर साहनी ने बताया कि यह प्रशिक्षण चिकित्सकों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। इससे उन्हें प्राथमिक स्तर पर चमकी पीड़ितों को स्टेबल करने में मदद मिलेगी,जिससे पीड़ितों के जीवन प्रत्याशा में वृद्धि होगी। चिकित्सकों को बताया गया कि किसी भी हालत में पीड़ित को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही स्टेबल कर लेना है।

किसी भी तरह के बुखार या चमकी के लक्षणों से मिलते जुलते लक्षण में तत्काल उपचार शुरू कर देना है। यह प्रशिक्षण विशेषत: चमकी मरीजों के उपचार से लेकर प्रबंधन तक की सीख एमओ को देगा। सभी चिकित्सकों को बताया गया कि नए एसओपी में शामिल दवाओं और तरीकों  के माध्यम से ही मरीजों का उपचार करना है। 

वहीं जिला भीबीडीसी पदाधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार ने बताया कि सभी प्रखंडों को 10 से 15 मार्च तक का समय कंट्रोल रूम के संचालन के शुभारंभ के लिए दे दिया गया है।

वहीं आवश्यक दवाओं और उपकरणों को भी ससमय पूरा कर लेने का आदेश दे दिया गया है। अभी तक इस वर्ष सकरा के एक बच्चे में एईएस की पुष्टि हुई थी, वह पूर्ण रूप से स्वस्थ्य होकर अपने घर जा चूका है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top