- Advertisement -
पांच मार्च से हड़ताल की दी चेतावनी
वैशाली। सदर अस्पताल में बिहार चिकित्सा और जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले शुक्रवार को मेडिकल आफिसर व कर्मचारियों ने वेतन निकासी का आदेश न निकलने तथा बायोमेट्रिक के विरोध में प्रदर्शन किया।
संघ के नेता वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक व कर्मचारियों का बायोमेट्रिक से आगमन व प्रस्थान तय किया गया है। इसका हम विरोध करते हैं। वहीं वेतन निकासी पर भी रोक लगी है। अगर हमारी मांगों को नहीं मांगा गया तो 5 तारीख को संघ व उनके सदस्य हड़ताल पर रहेगें।
- Advertisement -