BREAKING NEWS
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
No menu items available
BREAKING
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
2 days ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
4 days ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
3 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
3 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
4 weeks ago
Advertisement

सीतामढ़ी : चर्चा कर सर्वजन दवा अभियान को बना दिया चर्चित 

फाइलेरिया की लड़ाई में दे रहे विभाग का साथ, खुद से पोस्टर बनवा स्कूलों में किए वितरित  सीतामढ़ी। जिले के...

फाइलेरिया की लड़ाई में दे रहे विभाग का साथ, खुद से पोस्टर बनवा स्कूलों में किए वितरित 

सीतामढ़ी। जिले के छोटे से पंचायत मूसाचक में अब फाइलेरिया और सर्वजन दवा सेवन अभियान से हर कोई वाकिफ है। दरअसल मूसाचक के जनप्रतिनिधि दीनबंधु प्रसाद ने वहां जागरूकता की ऐसी बयार बहाई कि यह अभियान ही पूरे पंचायत में चर्चित हो गया। इससे न सिर्फ विभाग अपने लक्ष्य की तरफ अग्रसर हो पाया बल्कि दीनबंधु ने गांव को भी फाइलेरिया संक्रमण के चक्र से दूर रखा है।

दीनबंधु कहते हैं कि फाइलेरिया के लिए उनके मन में काम करने का जज्बा जनप्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण के दौरान आया। जब उन्होंने एक मामूली सी समझने वाली बीमारी को करीब से जाना। इसके लक्षण उभरने में होने वाली देरी इस बीमारी के लिए सबसे घातक मानते हुए पूरे पंचायत को इस बीमारी के बारे में समझाने की ठानी। 

अपने स्तर से बैनर व जागरुकता फैलाया

दीनबंधु कहते हैं कि मैंने अपने पंचायत के सभी पांच स्कूलों में सर्वजन दवा सेवन अभियान के जागरूकता वाले पोस्टर और बैनर बंटवाए। 26 जनवरी को झंडोतोलन के बाद भी मैंने इसे इस अभियान को राष्ट्रीय कर्तव्य समझते हुए ग्रामीणों को अभियान के बारे में समझाया। स्कूलों में जाकर खुद समझाने लगा। कभी चेतना सत्र तो कभी कक्षा में भी उपस्थित होकर छात्रों को इसके बारे में समझाया।

नाइट ब्लड सर्वे के दौरान मैंने गांव वालों से आगे आकर ब्लड सैंपल देने का अनुरोध किया था, जिससे जल्द ही लक्षित आबादी की जांच हो पायी। ग्राम सभा और आशा आंगनबाड़ी के माध्यम से जहां बैठा चर्चा की। इसका नतीजा हुआ कि गांव में रहने वाले पंचायत के सभी ग्रामीणों ने इस दवा का सेवन किया है। अभी तक लगभग 80 प्रतिशत ग्रामीणों ने इस दवा का सेवन किया है।

जनप्रतिनिधियों के जन जागरूकता की ऐसी मिसाल से जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार यादव भी काफी हर्षित हैं। उन्होंने कहा कि इस बार जनप्रतिनिधियों का उन्मुखीकरण काफी सफल रहा। बीमारी की गंभीरता और अभियान की आवश्यकता को उन्होंने समझा, जिसका परिणाम है कि दीनबंधु प्रसाद जैसे प्रतिनिधि अपने क्षेत्र ही नहीं बल्कि जिले में अपनी मिसाल कायम कर रहे हैं।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top