BREAKING NEWS
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
No menu items available
BREAKING
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
16 hours ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
2 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
2 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
4 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
4 weeks ago
Advertisement

मुजफ्फरपुर : बच्चों की लाइन लिस्ट अपडेट कर चमकी पर जागरूकता शुरू करने का जिलाधिकारी का निर्देश 

वाहन टैगिंग व कंट्रोल रूम की स्थापना पर भी जोर  सभी विभागों की चिट्ठी में चमकी पर होगी जागरूकता संदेश ...

वाहन टैगिंग व कंट्रोल रूम की स्थापना पर भी जोर 

सभी विभागों की चिट्ठी में चमकी पर होगी जागरूकता संदेश 

इस वर्ष भी रहेगा जीरो डेथ का संकल्प

मुजफ्फरपुर। पिछले वर्ष जीरो से 15 से वर्ष तक के बच्चों की लाइन लिस्ट को अपडेट करने, जीरो डेथ के संकल्प को इस वर्ष भी यथावत रखने, ओआरएस पैकेट व गुड़ का बच्चों में वितरण जैसे महत्वपूर्ण निर्देश के साथ सोमवार को एईएस कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एईएस पर की जाने वाली गतिविधियों और मौजूदा तैयारियों पर बिंदुवार चर्चा और समीक्षा की गयी।

डीपीएम रेहान अशरफ और जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार ने एईएस से सबसे ज्यादा प्रभावित प्रखंडों और नए प्रभावित प्रखंडों के बारे में जिलाधिकारी को विस्तार से बताया। जिलाधिकारी ने जीविका को निर्देशित किया कि पूरे जिले में स्टाफ, कैडर और स्वयं सहायता समूह के माध्यम से चमकी पर जागरूकता शुरू कर दी जाए।

इसके अलावा फरवरी के अंत तक जिले सहित प्रखंडों में कंट्रोल रूम की स्थापना भी कर ली जाए। डीडीसी आशुतोष द्विवेदी ने चमकी में जिला द्वारा पूर्व के वर्षों में किए गए प्रयासों से जिलाधिकारी को अवगत कराने के साथ इस वर्ष किए जाने वाले नवाचार पर सुझाव दिया। 

सभी चिकित्सकों का होगा समेकित क्षमतावर्धन

चमकी के तकनीकी पक्षों के कैपेसिटी बिल्डिंग पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी और चिकित्सकों का मिक्स बैच कर एक साथ चमकी पर क्षमतावर्धन किया जाए। प्रखंड स्तर पर एएनएम और आशा का भी क्षमतावर्धन किया जाए। इन क्षमतावर्धन सत्रों में जिलाधिकारी स्वयं भी शामिल होगें। 

मोटरसाइकिल से चमकी पीड़ितों को पहुंचाने पर भी मिलेंगे पैसे

जिला भीबीडीसी पदाधिकारी ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति मोटरसाइकिल से भी एईएस पीड़ित को सरकारी अस्पताल में पहुंचाता है तो उसे भी चार सौ रुपए मिलेगें। इसके अलावे जिलाधिकारी ने हैंड बिल पर भी एम्बुलेंस और टैग वाहन के बारे में संदेश देने को कहा। वहीं आशा, सेविका, सहायिका और जीविका दीदीयों के मोबाइल में भी टैग वाहन के नंबर सेव किए जाए ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में क्विक रिस्पांस के साथ मरीज को चिकित्सा केन्द्र पर ले जाया जा सके।

आई ई सी के तहत जन जागरूकता और प्रचार-प्रसार को सघन रूप से करने का निर्देश दिया गया। होम विजिट के साथ बच्चों का सर्वे कर सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जीविका, आई सी डी एस एवं अन्य स्तरों पर भी प्रशिक्षण देने की बात कही गयी। बताते चलें कि विगत वर्ष पहली बार औराई प्रखण्ड में सबसे ज्यादा केस परिलक्षित हुए थें।

हैण्डबिल, होर्डिंग, फ्लैक्स, एल ई डी वाहन द्वारा प्रचार-प्रसार गत वर्ष की भांति इस बार भी करने का निर्देश दिया गया। एस के एम सी एच और निजी हॉस्पिटल को भी इस बाबत पूर्ण तैयार रहने का निर्देश दिया गया। महादलित टोलों में विकास मित्र तथा विद्यालयों में चेतना सत्र जीविका दीदी द्वारा अपने मीटिंग में चर्चा-परिचर्चा के द्वारा इसका गहन प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। 

सभी विभागों की चिठ्ठीयों में चमकी पर चर्चा

डॉ सतीश के द्वारा ओपीडी के पुर्जे में चमकी को धमकी की मुहर लगाने और जागरूकता संदेश की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अपने विभागीय चिठ्ठीयों पर चमकी पर जागरूकता संदेश लिखने की अपील की।

पोषण पर दिया जाएगा ध्यान

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पोषण संबंधी मुद्दों पर गुड़ और ओआरएस के वितरण पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि एक भी बच्चा पोषण से वंचित न रह पाए। 

बैठक में उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, डॉक्टर सतीश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी दिनेश कुमार, डी पी ओ आईसीडीएस चांदनी सिंह, एसकेएमसीएच तथा केजरीवाल हॉस्पिटल के चिकित्सक, डीपीएम रेहान अशरफ सहित अन्य लोग उपस्थित थें।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top