BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
5 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
6 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

सीतामढ़ी : एनटीडी दिवस पर आसमान से दिखा जिले के फाइलेरिया उन्मूलन का जज्बा 

भीबीडीसी कार्यालय में एमएमडीपी किट का वितरण  डीएवी के बच्चों ने श्रृंखला बना दिया संदेश  सीतामढ़ी। मंगलवार की दोपहर उन...

भीबीडीसी कार्यालय में एमएमडीपी किट का वितरण 

डीएवी के बच्चों ने श्रृंखला बना दिया संदेश 

सीतामढ़ी। मंगलवार की दोपहर उन पक्षियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना होगा, जब उन्होंने आसमान से जमीन पर स्कूली बच्चों को नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डे के अवसर पर फाइलेरिया उन्मूलन का संदेश दिया। करीब 5 सौ बच्चों की बनायी इस श्रृंखला की तारीफ करते जिला भीबीडीसी पदाधिकारी भी नहीं थक रहे थे। दरअसल मंगलवार को नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डे के दिन डीएवी के बच्चों ने विभिन्न तरह के एक्टीविटी से फाइलेरिया उन्मूलन में अपनी दिलचस्पी दिखाई।

मौके पर मौजूद जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार यादव ने बच्चों को फाइलेरिया के कारण, लक्षण और निदान सहित सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। बच्चों की फाइलेरिया रोकथाम पर बनायी पेटिंग ने भी लोगों का ध्यान खींचा। सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग और बेहतर प्रयास को प्रशस्ति पत्र देकर सराहा गया। कार्यक्रम के दौरान फाइलेरिया मरीज रानी कुमारी ने अपनी आपबीती बताकर बच्चों को अपने द्वारा की गयी गलती नहीं दुहराने की बात कही। वहीं इस बीमारी के बचाव पर ज्यादा ध्यान आकर्षित किया। 

डॉ यादव ने बताया कि उपेक्षित बीमारियों की श्रेणी में फाइलेरिया रखा गया था। अब इस बीमारी को उपेक्षा से बचाने के लिए हम सबकी समान जिम्मेवारी है। मालूम हो कि भारत में विकलांगता का दूसरा सबसे बड़ा कारक फाइलेरिया है। दुनियां का 40 प्रतिशत भारत में तथा पूरे भारत का 25 प्रतिशत फाइलेरिया अकेले बिहार में है। ऐसे में यहां सर्वजन दवा सेवन की अहमियत भी बदल जाती है। 

स्कूल के अलावे एनटीडी दिवस के अवसर पर एएनएम स्कूल में भी नर्सिंग छात्राओं के बीच जागरुकता कार्यक्रम किया गया। उन्हें फाइलेरिया के कारक और बचाव की तकनीक के बारे में बताया। 

तीन लोगों को मिला एमएमडीपी किट

डॉ यादव ने बताया कि एनटीडी दिवस के अवसर पर तीन लोगों को एमएमडीपी किट से रोग प्रबंधन की कला के साथ कुछ अलग तरह के व्यायाम भी बताए, जिससे उनके जीवन में आसानी आए।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top