BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
5 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
5 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

कौशल और क्षमताओं को विकसित करेगा नाइलिट का यह केंद्र : अश्विनी चौबे

वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ बक्सर। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के कौशल विकास...

वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ

बक्सर। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के कौशल विकास विस्तारण केंद्र का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज का समय त्वरित गति से बदल रहा है। दुनिया तेजी से बदल रही है। ऐसे में हमारे युवाओं की चुनौतियां भी बदल रही है। उन्हें नई चुनौतियों का सामना करना होगा। इन नई चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्हें नये कौशल और क्षमताओं की आवश्यकता होगी।

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के युवक इस के अनुरूप तैयार रहें, इसी को देखते हुए इस कौशल एवं क्षमता विकास केंद्र की स्थापना की गई है। यह केंद्र हमारे युवाओं के नई कौशल और क्षमताओं को विकसित करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की शिक्षा प्रणाली में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहें हैं।

आज उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ‘डिजिटल भारत’ पहल के अंतर्गत युवाओं के कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण को अत्यधिक महत्व देने के प्रयोजन से एक अभियान की शुरुआत हुई जो तीन मूल स्तम्भों पर आधारित है जिसमें- प्रत्येक नागरिक के लिए उपयोगिता के रूप में डिजिटल अवसंरचना, माँग पर शासन व सेवाएं तथा नागरिकों का डिजिटल सशक्तिकरण का सृजन करना है।

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण के अन्तर्गत राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) विशेष रूप में शिक्षण एवं प्रशिक्षण के अनौपचारिक क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी तथा इलेक्ट्रॉनिकी में प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रत्यायित कर रहा है। यह सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिकी, संचार प्रौद्योगिकियों, हार्डवेयर, साइबर कानून, साइबर सुरक्षा, बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर),

भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस), क्लाउड कम्प्यूटिंग, ई-शासन तथा संबद्ध विषयों पर अर्हता प्राप्त मानव संसाधन के विकास में सक्रियता से शामिल है।यह संस्थान भारत में कौशल विकास तथा क्षमता निर्माण के परिदृश्य से एक अद्वितीय पहचान एवं विशिष्टता प्रदान करता है। कई सरकारी विभागों ने नाइलिट को तृतीय-पक्ष एजेंसी के रूप में तकनीकी जनशक्ति की भर्ती का दायित्व भी सौंपा है ।

नाइलिट ने सूचना इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार प्रौद्योगिकी (आईईसीटी) के क्षेत्रों में मानक स्थापित करने की दिशा में प्रयास किए हैं और सूचना प्रौद्योगिकी तथा इलेक्ट्रॉनिकी उद्योग की आवश्यकताओं के अनुसार उभरते क्षेत्रों में उद्योग एवं बाजार उन्मुखी पाठयक्रमों का विकास किया है।

पूरे भारत में 49 केन्द्रों तथा 850 से ज्यादा प्रत्यायित प्रशिक्षण भागीदारों और लगभग 8800 सुविधा केन्द्रों (डिजिटल साक्षरता कार्यक्रमों के लिए) के नेटवर्क सहित, नाइलिट शिक्षा प्रणाली में एक नई क्रांति का अध्याय लिख रहा है। नाइलिट ने अपने 10 वर्षों के सफर में, अभी तक 86 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया है।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इसी क्रम में, आज शिक्षा के इस प्रागंण का उद्घाटन करते हुए मुझे अपार खुशी के साथ-साथ यह संतोष भी है कि बक्सर के युवाओं को अपने कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण का वो सुनहरा अवसर मिलेगा, जिसकी तलाश में वह पटना या अन्य महानगरों की तरफ रुख करते थे। इससे बिहार से पलायन रुकेगा।

साथ ही, यहीं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगें।
इस केंद्र में विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रम और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित कौशल और क्षमताओं को विकसित करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) के महानिदेशक डॉ मदन मोहन त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top