BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

ई-संजीवनी टेली कंसल्टेशन के माध्यम से जांच कराने पर मरीजों को मिलेगा पर्चा

स्वास्थ्य संस्थानों में इंस्टॉल किए जा रहे हैं प्रिंटर मशीन, होगी सहूलियत 16 जनवरी को चलाया जाएगा टेली कंसल्टेशन का...

स्वास्थ्य संस्थानों में इंस्टॉल किए जा रहे हैं प्रिंटर मशीन, होगी सहूलियत

16 जनवरी को चलाया जाएगा टेली कंसल्टेशन का महा अभियान, होगा अनुश्रवण

बक्सर, 15 जनवरी | जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने और मरीजों को सुविधाजनक इलाज व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग तत्पर है। समय समय पर मरीजों के इलाज, उपचार व अन्य सेवाओं को और भी अपग्रेड किया जा रहा है। ताकि, भविष्य में मरीजों को इलाज कराने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी क्रम में ई-संजीवनी टेली कंसल्टेशन को भी अपग्रेड किया जा रहा है। जिसके तहत अब सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले मरीजों को टेली कंसल्टेशन के बाद ई-प्रिसक्रिप्शन का पर्चा भी मिलेगा।

जिसमें मरीज का नाम, उनकी बीमारी, डॉक्टर के द्वारा चलाई जाने वाली दवाओं का नाम और परामर्श होगा। जिससे भविष्य संबंधित बीमारी का इलाज कराने के दौरान मरीजों का पर्चा रिव्यू कर उनको बेहतर इलाज और परामर्श उपलब्ध कराया जा सके। ई-प्रिसक्रिप्शन का पर्चा प्रिंट करने के लिए जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रिंटर मशीन लगाए जा रहे हैं। ताकि, मरीजों को ई-प्रिसक्रिप्शन का पर्चा के साथ सभी दवाएं उपलब्ध कराया जा सके।

सभी कार्य दिवस पर उपलब्ध कराई जाती है टेली कंसल्टेशन की सुविधा

सदर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि टेलीकंसल्टेशन की स्वास्थ्य सुविधा लेने के लिए मरीजों को अपने नजदीकी चयनित स्वास्थ्य संस्थान पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होता है। जिसके बाद वहां तैनात चिकित्सक/ सीएचओ या एएनएम द्वारा ऑनलाइन विभाग द्वारा जारी eSanjeevani.in पोर्टल के माध्यम के टेलीकंसल्टेशन स्वास्थ्य सेवा की सुविधा दिलाई जाती है। जिसके बाद चिकित्सा परामर्श के अनुसार सीएचओ या एएनएम मरीजों को दवाई समेत अन्य चिकित्सा सेवा सुनिश्चित कराती हैं।

यह सुविधा सप्ताह के सभी दिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया इस सेवा के माध्यम से मरीज ऑनलाइन अपने स्वास्थ्य संबंधी जांच करा पा रहे हैं। साथ ही वे कई अन्य प्रकार की अनावश्यक परेशानियों से भी निजात मिलता है और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला सदर अस्पताल जाने से भी छुटकारा मिल जाता है। साथ ही, पीएचसी व सदर अस्पताल के ओपीडी में आने वाले मरीजों का दबाव भी कम हुआ है।

पीएचसी व सदर अस्पताल का दबाव हुआ है कम

सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि टेली कंसल्टेशन के माध्यम से मरीजों को सुगम तरीके से इलाज मुहैया कराया जा रहा है। इस सुविधा के माध्यम से जिले के दूरदराज, कमजोर एवं वंचित तबके तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों और पीएचसी पर उपलब्ध दवाएं ही दी जाती है।

वहीं, जटिल बीमारियों के लिए दवाएं कुरियर के माध्यम से भी पहुंचाई जाती है। ताकि, मरीज का सफल इलाज किया जा सके। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को पूरे जिले में टेली कंसल्टेशन के लिए महा अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, अभियान का राज्य स्तरीय अनुश्रवण भी किया जाएगा। जिसके लिए सभी चिकित्सक, एपीएचसी/एचडब्ल्यूसी पर कार्यरत सीएचओ एवं एएनएम को निर्देश दिया जा चुका है। ताकि, अधिक से अधिक लोगों को ई-संजीवनी टेली कंसल्टेशन का लाभ दिलाया जा सके।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top