BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

बेतिया : सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम की सफलता को लेकर जनसंपर्क अभियान

जनप्रतिनिधि, विकास मित्र व जीविका दीदियों के साथ की जा रही है बैठक  10 फ़रवरी से चलेगा सर्वजन दवा सेवन...

जनप्रतिनिधि, विकास मित्र व जीविका दीदियों के साथ की जा रही है बैठक 

10 फ़रवरी से चलेगा सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम

बेतिया। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत सर्वजन दवा सेवन अभियान जिले में 10 फ़रवरी से संचालित होगा। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग व सहयोगी संस्थान पीसीआई, पिरामल व अन्य द्वारा जनप्रतिनिधि, विकास मित्र व जीविका दीदियों के साथ बैठक की जा रही हैं।

पीसीआई के जिला प्रतिनिधि बिपिन कुमार ने बताया कि बैरिया प्रखंड के ज्ञान जीविका महिला संकुल संघ कार्यालय (सीएलएफ) में आयोजित बैठक में शामिल होकर दीदीयों को एमडीए प्रोग्राम के बारे मे जागरूक किया गया। 

पिरामल प्रतिनिधि श्यामसुन्दर कुमार ने बताया कि पंचायतों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों/कर्मियों, मुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत कार्यपालक सहायक, आवास सहायक, हल्का कर्मचारी, रोजगार  सहायक, किसान सलाहकार, आईसीडीएस विभाग, महिला पर्यवेक्षिका और शिक्षा विभाग के प्रधानाचार्य से मिलकर सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

जनधारण को जागरूक किया जाना जरूरी

सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे ने बताया कि फाइलेरिया जैसे गंभीर बीमारी से बचाव हेतु जन साधारण को जागरूक किया जाना जरूरी है। तभी लोग आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर सर्वजन दवा देने पर लोग सेवन करें। जिले के डीभीडीसीओ डॉ हरेंद्र कुमार ने बताया कि फाइलेरिया मरीजों को चिन्हित करने के उद्देश्य से नाइट ब्लड सर्वे के दौरान रात 8:30 से 12 बजे के बीच 10 हजार 8 सौ लोगों के रक्त के नमूने लिए गए थे जिनका माइक्रोस्कॉपी का रिपोर्ट आ रहा है।

उन्होंने बताया कि माइक्रो फाइलेरिया दर 1 प्रतिशत या अधिक होने पर सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के प्राइमरी, मध्य व उच्च विद्यालय में भी बच्चों को दवा सेवन कराया जाएगा। इस बात का ध्यान रखना है। वहीं 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी उम्र के अनुसार डीईसी तथा अल्बेंडाजोल की निर्धारित खुराक खिलायी जाएगी।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top