BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

मोतीहारी: 4 जनवरी से जिले में होगी नाइट ब्लड सर्वे की शुरुआत 

– जागरूकता के साथ रात्रि 8:30 से 12 बजे तक होगी रक्त की जाँच -10 फ़रवरी से चलेगा सर्वजन दवा...

– जागरूकता के साथ रात्रि 8:30 से 12 बजे तक होगी रक्त की जाँच

-10 फ़रवरी से चलेगा सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम 

मोतिहारी। जिले के 23 प्रखंडों में माइक्रो फाइलेरिया की दर जानने को नाइट ब्लड सर्वे का आयोजन 04 जनवरी 2024 से किया जाएगा। इसको लेकर जिला मलेरिया कार्यालय में डीभीडीसीओ डॉ शरतचंद्र शर्मा की अध्यक्षता में जिले में नाइट ब्लड सर्वे एवं सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। डीभीडीसीओ डॉ शर्मा ने डब्ल्यूएचओ के ज़ोनल एनटीडी कोऑर्डिनेटर डॉ माधुरी देवराजू, पीसीआई एवं सीफार के जिला प्रतिनिधि से जन जागरूकता एवं कार्यक्रम में सहयोग करने को कहा है। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी से जिले के 23 प्रखंडों में निःशुल्क नाइट ब्लड सर्वे  की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में लैब टेक्नीशियन का प्रशिक्षण करा लिया गया है। बताया कि जन जागरूकता के साथ रात्रि 8:30 से 12 बजे तक लोगों के रक्त की जाँच की जाएगी। जिससे लोगों में छुपे हुए माइक्रो फाइलेरिया की दर की जानकारी मिलेगी। उसके बाद 1 प्रतिशत से ज्यादा फाइलेरिया की दर होने पर सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जाएगा। 

जागरुकता फैलाकर ही फाइलेरिया के प्रसार दर पर रोक संभव: 

डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन ने बताया कि चयनित प्रत्येक स्थायी और अस्थायी एनबीएस साइटों पर

रात 8:30 से 12 बजे तक 3 सौ लोगों के रक्त नमूने लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जागरूकता फैलाकर ही फाइलेरिया के प्रसार दर पर रोक संभव है। बता दें कि  फाइलेरिया हाथीपाँव से ग्रस्त होने पर व्यक्ति का जीवन अपंग की तरह हो जाता है। फाइलेरिया का इलाज सम्भव नहीं है। इससे बचने के लिए समय पर जाँच कराकर इसके परजीवी की पहचान करना जरूरी होता है। फाइलेरिया की जाँच हेतु निःशुल्क जाँच शिविर लगाया जायेगा। जिसमें आपसभी से आग्रह है कि स्थानीय स्तर पर जाँच शिविर में जाकर रक्त की जाँच करवाएं। 

10 फ़रवरी से चलेगा सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम:

जिले के वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ शरत चंद्र शर्मा ने बताया कि 10 फ़रवरी से चलने वाले सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु मंदिर- मस्जिदों धार्मिक गुरुओं, जनप्रतिनिधियों, मुखिया, वार्ड पार्षद, शिक्षक, समाजसेवियों सहित कई विभागों से सम्पर्क किया जा रहा है । ताकि अधिक से अधिक लोग सर्वजन दवा का सेवन करें।

मौके पर आरबीएसके डीसी डॉ मनीष कुमार, भीडीसीओ धर्मेंद्र कुमार, सत्यनारायण उरांव, डब्ल्यूएचओ के ज़ोनल कोऑर्डिनेटर माधुरी देवराजू, पीसीआई के मनोज कुमार, सीफार के सिद्धांत कुमार, चंद्रभानु सिंह, धीरज कुमार व अन्य लोग उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top