BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
7 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
7 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

समारोह पूर्वक मनाया गया जवाहर नवोदय विद्यालय नवानगर में पूर्ववर्ती छात्र छात्राओं का एल्यूमिनी मीट

डुमरांव/नावानगर. जवाहर नवोदय विद्यालय नवानगर में प्रत्येक साल की भांति इस साल भी पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं का एल्यूमिनी मीट समारोह पूर्वक...

डुमरांव/नावानगर. जवाहर नवोदय विद्यालय नवानगर में प्रत्येक साल की भांति इस साल भी पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं का एल्यूमिनी मीट समारोह पूर्वक आयोजित किया गया. जिसकी शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य कौशल कुमार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दीप प्रज्वलन के साथ किया. पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं के संबोधन में विद्यालय प्राचार्य ने सबको निरंतर स्कूल के संपर्क में रहने की बात कही, ताकि स्कूल के छात्र-छात्राओं को उनके अनुभवों का लाभ मिल सके.

उन्होंने कहां कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चें वर्तमान है, तो यह पूर्ववर्ती छात्र उनका भविष्य है. उनके अनुभवों के आधार पर हम अपने भविष्य को सुधार सकते हैं. उन्होंने कहां कि नवोदय विद्यालय नवानगर पीएम श्री योजना के तहत संचालित है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को स्किल डेवलपमेंट और उनका सर्वांगीण विकास है. कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य लोकप्रिय पूर्ववर्ती छात्र ज्ञान ज्योति ने मनमोहक साहित्यिक तरीके से किया.

उन्होंने नवोदय से जुड़ी कई यादों को साझा किया. जिससे सभी पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं कुछ वक्त के लिए पुराने गुजरे दिनों की याद कर भाव विभोर हो गए. कार्यक्रम की शुरुआत एक स्वागत गीत के साथ हुआ, जिसको प्रस्तुत करने वाली छात्राएं अनुष्का, वंशिका अंजलि, स्मिता, सान्वी और ईशान प्रवीण रहंे. इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा सबका मन मोह लिया. उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से लगातार तालियां बजती रही.

माइग्रेशन से आने वाली छात्रों में कैथरीन, रोहिणी, स्तुति और गुरास ने अद्भुत प्रदर्शन किया. जया लक्ष्मी ने सोलो डांस के द्वारा सबका मन मोह लिया. इसके साथ ही राजस्थानी डांस में करीना और शैलवी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. इसके साथ अन्य प्रतिभागियों में आभा, रिया, लाली, सोनाक्षी, नेहा, प्रीति, कावेरी, निशा, महिमा, गौतमी ने काफी मनमोहक कार्यक्रम के द्वारा सबका मनोरंजन किया तथा अपनी प्रतिभा के द्वारा सबको प्रभावित किया.

इसके तत्पश्चात सभी पूर्ववर्ती छात्र छात्राओं ने अपने-अपने अनुभवों के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया. विद्यालय के प्रथम बैच के छात्र रजत प्रभाकर ने अपने अनुभवों के द्वारा पढ़ाई के तरीकों की चर्चा की. इसके साथ ही रोशन जहां ने नौकरी के तैयारी के दौरान आने वाली परेशानियां के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि स्ट्रेस मैनेजमेंट हमारे डेवलपमेंट के लिए कैसे जरूरी है. वहीं सोनू वर्मा ने छात्र-छात्राओं को नवोदय में रहने के साथ-साथ बाहरी परिवेश से तालमेल बैठाकर रखने की बात कही.

उन्होंने कहां कि नवोदय में सिर्फ नामांकन कराना ही एक बड़ी उपलब्धि नहीं है. सभी छात्र-छात्राओं को निरंतर मेहनत करके अपने प्रतिभा का समुचित उपयोग करना चाहिए, ताकि वह अपने मेहनत और प्रतिभा के बल पर समाज में एक मिसाल कायम कर सकें. उन्होंने बिहार मैथमेटिकल सोसायटी के द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा में सभी छात्र-छात्राओं को भाग लेने की अपील की. इसके तत्पश्चात सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को मोमेंटो से सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों में राधा मोहन सिंह, बसंत प्रसाद, रितेश जायसवाल, आरसी मिश्रा, नितेश प्रसाद, विजय शर्मा और ममता सिंह मौजूद रहें. विद्यालय के अन्य सभी कर्मचारियों को अंग वस्त्र देकर उनसे सभी छात्र-छात्राओं की उचित देखभाल करने का आग्रह पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं ने किया,

ताकि यह सभी छात्र-छात्राएं मेहनत करके भविष्य में एक सफल नागरिक बनें तथा समाज को एक मिसाल दें. विद्यालय की संगीत शिक्षिका ममता सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में काफी अहम भूमिका अदा की. उन्होंने हर एक जगह पर कार्यक्रम में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज की.

इस समारोह के दौरान सभी पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं ने विद्यालय विद्यालय परिसर में एक एमपी हाल बनाने क्या आग्रह किया. इसके लिए विभागीय परामर्श और सभी के सहयोग की बात कही, ताकि सबको समुचित सुविधाओं का लाभ मिल सके.

इस समारोह के दौरान विद्यालय के अन्य पूर्ववर्ती छात्राओं में जिनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान था, उनमें जयनाथ शर्मा, दयानंद, कुमार गौरव, अमित कुमार, रजनीश, राजकुमारी, अमित गुप्ता के साथ प्रत्येक बैच के छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभवों के द्वारा छात्र-छात्राओं से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनको अपने जीवन में आगे बढ़ाने की सलाह दी.

उन्होंने अपने अनुभवों के द्वारा उन्हें जरूरी सुझाव दिए, ताकि सभी छात्र-छात्राएं बिना दिग्भ्रमित हुए और समय बर्बाद किए बिना अपने लक्ष्य को आसानी से पा सके. कार्यक्रम के दौरान बहुत से पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं जो भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हो सके.

उन्होंने अगले बार इसको बृहद रूप से मनाने की सलाह दी और यह बात रखी की एक बार पूर्व में पदस्थापित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को बुलाया जाए, ताकि पुराने दिनों को याद कर सब अपने स्मृतियों को ताजा कर सके. कार्यक्रम का समापन विद्यालय में पदस्थापित रसायन विज्ञान के शिक्षक ने धन्यवाद ज्ञापन के द्वारा किया.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top