BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

मोतीहारी : नाइट ब्लड सर्वे में रक्त की जाँच में लोगों को जागरूक करेंगे मुखिया व जनप्रतिनिधि 

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सर्वें में सहयोग करने को भेज रहे पत्र  फाइलेरिया के लक्षण व उससे बचाव के बारे में...

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सर्वें में सहयोग करने को भेज रहे पत्र 

फाइलेरिया के लक्षण व उससे बचाव के बारे में लोगों को करेंगे जागरूक

मोतिहारी। जिले के 23 प्रखंडों में नाइट ब्लड सर्वे होगा। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए नाइट ब्लड सर्वें होने वाले क्षेत्रों के स्थानीय मुखिया व जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क करते हुए फाइलेरिया के परजीवी की खोज हेतु आम लोगों के रक्त की जाँच कराने में सहयोग करने को प्रखंडों के पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा पत्र भेजा जा रहा है।

वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मुखिया, सरपंच व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सम्पर्क स्थापित किया जा रहा है। ताकि नाइट ब्लड सर्वे का सफल संचालन हो सकें। इस सम्बन्ध में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ शरतचंद्र शर्मा ने बताया कि मुखिया, सरपंच व अन्य जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के एनबीएस साइटों के इलाकों में लोगों को फाइलेरिया के परजीवी की जांच, फाइलेरिया की बीमारी के लक्षण व उससे बचाव के बारे में जागरूक करेंगे।

डॉ शर्मा ने बताया कि छौडादानो, मधुआहा ब्रिट(तेतरिया) के मुखिया मनोज राय, चकिया ब्लॉक के कुंवरपुर गाँव के मुखिया शशिभूषण, पकड़ीदयाल, तिनकोनी, मधुबन सहित कई पंचायतों के मुखिया, जनप्रतिनिधियों को सहयोग हेतु पत्र दिया जा रहा है। जिसमें कई जनप्रतिनिधियों ने नाइट ब्लड सर्वे एवं एमडीए कार्यक्रम में सहयोग करने का आश्वासन दिया है। 

जागरूकता फैलाकर ही फाइलेरिया के प्रसार दर पर रोक संभव

भीडीसीओ धर्मेंद्र कुमार व सत्यनारायण उरांव ने बताया कि चयनित प्रत्येक स्थायी और अस्थायी एनबीएस साइटों पर रात 8:30 से 12 बजे तक 3 सौ लोगों के रक्त नमूने लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जागरूकता फैलाकर ही फाइलेरिया के प्रसार दर पर रोक संभव है।

दरअसल फाइलेरिया हाथीपाँव से ग्रस्त होने पर व्यक्ति का जीवन अपंग की तरह हो जाता है। फाइलेरिया का इलाज सम्भव नहीं है। इससे बचने के लिए समय पर जाँच कराकर इसके परजीवी की पहचान करना जरूरी होता है। उन्होंने बताया की जागरूकता के कार्यों में पिरामल के बीसी, आईसी, भीभीडीएस व आशा सहयोग कर रहें है।

सीएस ने की रक्त जाँच करवाने की अपील

सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार ने बताया कि फाइलेरिया संक्रमित मादा क्यूलेक्स मच्छर द्वारा प्रसारित होने वाला गंभीर रोग है। इस रोग के लक्षण समान्यतः 5 वर्ष या कभी-कभी इससे भी अधिक समय के पश्चात् परिलक्षित होते हैं। इस रोग का नियंत्रण जाँच एवं उपचार द्वारा संभव हो सकता है।

इसलिए जिले के प्रखंडों में 26 से 29 दिसम्बर 2023 तक फाइलेरिया जाँच हेतु निःशुल्क जाँच शिविर लगाया जायेगा। जिसमें आप सभी से आग्रह है कि स्थानीय स्तर पर जाँच शिविर में जाकर रक्त की जाँच करवाएं।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top