BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम
41 minutes ago
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
1 week ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
2 weeks ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
2 weeks ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 month ago
Advertisement

पटना – किशोरियों के निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करें : रजनी

किशोरियों के लिए ​जेंडर रिसोर्स सेंटर का किया गया उद्घाटन पटना। किशोरियों को सशक्त बनाने में समाज के सभी लोगों...

किशोरियों के लिए ​जेंडर रिसोर्स सेंटर का किया गया उद्घाटन

पटना। किशोरियों को सशक्त बनाने में समाज के सभी लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण है. भारत दुनिया की सबसे बड़ी किशोर आबादी वाला देश है. किशोर—किशोरियों को सशक्त बनाना सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से एक परिवार के लिए फायदेमंद होता है. किशोरियों के लिए एक ऐसे माहौल को तैयार करना जिसमें उनकी स​क्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा सके, वर्तमान समय की मांग है. किशोरियां रूढ़िवादी सामाजिक मानदंडों के कारण काफी संवेदनशील होती है और कई कारणों से उनकी आजादी छिन जाती है.

स्वयं से जुड़े निर्णय लेने में उनकी भूमिका काफी कम ही होती है. स्वतंत्र रूप से घूमने, शिक्षा प्राप्त् करने, नौकरी, शादी आदि के लिए किशोरियों की निर्णय लेने की भूमिका को बल देने की जरूरत है. यह बातें सहयोगी संस्था की निदेशिका ने बिहटा प्रखंड के सादिसोपुर पंचायत के कन्हौली गांव में जेंडर रिसोर्स सेंटर उद्घाटन के मौके पर कही. जेंडर रिसोर्स सेंटर का उदघाटन वार्ड सदस्य वैजयंती देवी ने रिबन काट कर किया. इस मौके पर स्थानीय युवतियों और किशोरियों ने हर्षोंउल्लास के साथ आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया.  

बिना हिचकिचाहट बातें रख सकेंगी किशोरियां

वार्ड पार्षद वैजयंती देवी ने बताया कि जेंडर रिसोर्स सेंटर स्थापित करने का उद्देश्य किशोरियों के लिए एक ऐसा मंच तैयार करना है जहां कोई भी किशोरी बिना किसी हिचकिचाहट के अपना प्रश्न रख सके और अपनी बात कह सके. कई कारणों से किशोरियां अपने मन की भावनाओं को दबा देती हैं. यह उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा है.

बातों के दबा देने से मन कुंठित रहता है. ऐसे में उनका सामाजिक और पारिवारिक जीवन प्रभावित होता है. अपनी बातों को उन्मुक्त तरीके से रखने से उनके मन में उभरने वाले सवालों का जवाब ​मिलता है और वह एक बेहतर समाज तैयार कर पाती हैं. उन्होंने बताया कि ​किशोरी केंद्र पर किताब के अलावा खेलकूद की सामग्री रखी गयी है. पढ़ाई के साथ खेलकूद की भावना किशोरियों के लिए जरूरी है.

यह समाज को एक संकेत हैं कि बच्चियों को किशोरवस्था में प्रवेश करने के बाद भी खेलकूद से दूर नहीं करें. इससे उनका स्वास्थ्य बेहतर होता है. साथ ही किशोरियों के मन में अपने प्रति आत्मविश्वास रहता है. इस कार्यक्रम के दौरान सहयोगी की निदेशिका रजनी सहित लाजवंती, निर्मला, शारदा, धर्मेंद्र, नीतीश, सपना, प्रियंका, रुबी और कुलसूम व अन्य सदस्य मौजूद रहे. 

केंद्र जरूरी जानकारी साझा के लिए महत्वपूर्ण

रजनी ने बताया ​कि किशोरी केंद्र किशोरियों के संपूर्ण विकास को ध्यान में रख कर काम करेगा. मासिक धर्म और हाइजीन की जानकारी, समय पर विवाह, गर्भधारण, गर्भपात, पोषण सहित कौशल विकास व अन्य विषयों पर खुल कर चर्चा करने और विचार विमर्श करने का मौका मिल सकेगा.

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top