BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 week ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

विधायक ने छठ की तैयारी को लेकर नगर परिषद क्षेत्र के छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

छठ घाटों पर आवागमन वाले रास्ते को कराएं समतल, श्रद्धालुओं न हो परेशानी: विधायक डुमरांव. भाकपा माले के स्थानीय विधायक...

छठ घाटों पर आवागमन वाले रास्ते को कराएं समतल, श्रद्धालुओं न हो परेशानी: विधायक

डुमरांव. भाकपा माले के स्थानीय विधायक डा. अजीत कुमार सिंह ने बुधवार को छठ की तैयारी को लेकर नगर परिषद क्षेत्र के छठिया पोखरा, रानी पोखरा, सिमरी रोड़ के भैंसहा नदी में छठ स्थान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस क्रम में कर्मियों को निर्देशित करते हुए इसे दुरुस्त करने के निर्देश नप कार्यपालक अधिकार अनिरूद्ध कुमार को दिए.

विधायक ने निर्देशित किया कि छठ की तैयारी में किसी भी तरह की कोताही नहीं चलेगी. छठिया पोखरा की तरह ही रानी पोखरा सहित अन्य छठ घाटों पर पक्की सीढ़ी बनाया जाय, ताकि अर्ध्य देने में व्रतियों को परेशानी ना हो. छठ घाटों पर आने वाले रास्ते को समतल कराएं, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो.

नगर परिषद को निर्देश दिया कि साफ-सफाई की उत्तम व्यवस्था के साथ-साथ पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखें. किसी भी छठ घाट में गंदगी न मिलंे, यह सुनिश्चित कराएं. आपदा पदाधिकारी तथा नगर परिषद को निर्देश दिया कि बैरिकेडिंग के ऊपर लाल झंडा लगाएं. उन्होंने कहा कि जिन-जिन स्थानों पर ड्राप गेट लगाया जाना है, उसे कल तक ड्राप गेट लगवाना सुनिश्चित कराएं.

सफाई व्यवस्था में कमी देखकर नगर परिषद के पदाधिकारियों को फटकार लगाते हुए सख्त हिदायत दिया कि वैसे छठ घाट जहां पूर्व से छठ पर्व में अर्ध्य दिया जाता है, जहां कहीं भी गंदगी है, उसे दो दिन के अंदर साफ-सफाई हर हाल में करवा लें. किसी भी प्रकार की अनहोनी के लिए मुख्य स्थानों पर हेल्प सेंटर स्थापित करने, सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को 24 घंटे तैनात रहने का भी निर्देश दिया गया.

मौके पर भाकपा माले के नगर सचिव कृष्णा राम, वरिष्ठ राजद नेता जगनारायण सिंह, भाकपा-माले व बक्सर सचिव नीरज कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद, निजी सहायक मो. नासिर हसन, जाबिर कुरैशी, देवेंद्र प्रियदर्शी, मो. शमीम, जीतेंद्र कुशवाहा, पियुष, बाबूलाल राम, वार्ड परिषद सदस्य अनिल राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहें.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top