BREAKING NEWS
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
No menu items available
BREAKING
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
1 week ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
2 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
2 weeks ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
3 weeks ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
1 month ago
Advertisement

रामलीला मंच पर दूसरे दिन “नारद मोह लीला एवं श्री कृष्ण जन्म का हुआ मंचन”

बक्सर : श्री रामलीला समिति बक्सर के तत्वावधान में नगर के रामलीला मंच पर चल रहे 21 दिवसीय विजयादशमी महोत्सव...

बक्सर : श्री रामलीला समिति बक्सर के तत्वावधान में नगर के रामलीला मंच पर चल रहे 21 दिवसीय विजयादशमी महोत्सव 2023 के दौरान आज दूसरे दिन रविवार को वृंदावन श्रीधाम से पधारे श्री नंद नंदन रासलीला एवं रामलीला संस्थान के स्वामी श्री करतार व्रजवासी जी के सफल निर्देशन में देर रात्रि मंचित रामलीला प्रसंग के दौरान “नारद मोह लीला” का मंचन किया गया.

जिसमें दिखाया गया कि नारद जी हिमालय में जाकर समाधिरत रहते हैं. यह देखकर देवराज इंद्र काफी चिंतित होते है. उनकी तपस्या से उनका सिंहासन हिल उठता है. वह नारद जी के ध्यान को भंग करने के लिए कामदेव को उनके समक्ष भेजते हैं.

कामदेव समस्त कलाओं का प्रयोग करने के पश्चात भी नारद जी का ध्यान भंग नहीं कर पाते हैं, और अंत में उनके चरणों में शरणागत होकर याचना करने लगते हैं. नारद जी उन्हें क्षमा कर देते हैं.

परंतु कामदेव को पराजित करने का उनको अभिमान हो जाता है. काम और क्रोध दोनों को जीत लेने के अभिमान से वशीभूत हो जाने पर वह भगवान शंकर जी से यह बात बताते हैं, भोलेनाथ उनसे इस बात को गुप्त रखने का परामर्श देते हैं परन्तु नारद जी अपने पिता ब्रह्मा जी को बताते हुए भगवान विष्णु जी के पास भी पहुंचकर काम और क्रोध को जीतने की बात बताते हैं.

इनके अभिमान को देखकर विष्णु भगवान एक माया रूपी नगर की रचना करते हैं. उस माया रूपी नगरी में विश्व मोहिनी नामक सुंदर बाला को देखकर नारद जी मोहित हो जाते हैं…और उससे विवाह करने के लिए भगवान विष्णु के पास जाकर अपना सुंदर रूप मांगते हैं.

इधर नारायण उनके अभिमान को खत्म करने के लिए सारा शरीर सुंदर लेकिन उनका चेहरा बंदर का प्रदान करते हैं. यह देख सभी लोग नारद जी का उपहास करते है. जब नारद जी अपने चेहरे को देखते हैं तो क्रोध में आकर नारायण को पृथ्वी पर अवतरित होने का श्राप देते हैं. उक्त लीला का दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो जाते है.

दूसरी तरफ दिन में कृष्ण लीला के दौरान रविवार को ‘श्री कृष्ण जन्म लीला’ प्रसंग का मंचन किया गया. जिसमें दिखाया गया कि मथुरा के राजा कंस की बहन देवकी का विवाह वासुदेव से होता है. जब कंस अपनी बहन देवकी को विदा करने जा रहा था तो मार्ग में आकाशवाणी होती है कि तू जिस देवकी को विदा करने जा रहा है उसका आठवां पुत्र तेरा काल होगा.

यह सुनकर कंस अपनी बहन को मारने को उद्धत होता है, परंतु अग्रसेन के विरोध के पश्चात वसुदेव- देवकी को कारागार में डालकर स्वयं मथुरा का राजा घोषित कर देता है. जब देवकी का प्रथम पुत्र हुआ तो कंस ने उसे वापस कर दिया. तब नारद जी ने समझाया आठवां संतान ऊपर या नीचे की गिनती से कोई भी हो सकता है.

तब कंश देवकी के छ: संतानों को समाप्त कर दिया सातवा पुत्र गर्भ में ही नष्ट हो गया और आठवें पुत्र के रूप में श्री कृष्ण का जन्म होता है. वासुदेव उन्हें रात्रि में ही यमुना पार कर गोकुल में नंद- यशोदा के यहां पहुंचा देते हैं. यह दृश्य देख दर्शक भाव विभोर हो जाते हैं.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top