BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
2 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 month ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 months ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
2 months ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

बेतिया : मंडल कारा बेतिया में कैदियों की हुई टीबी की जांच 

– महिला कैदियों को टीबी से बचाव को किया जागरूक  – हर महीने की 5 तारीख को होती है जाँच ...

– महिला कैदियों को टीबी से बचाव को किया जागरूक 

– हर महीने की 5 तारीख को होती है जाँच 

बेतिया। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के अनुसार कारागार में कैदियों के स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी को देखते हुए समय समय पर मेडिकल कैंप का आयोजन करने की सलाह दी गईं है। इसके आलोक में कैदियों की टीबी, एचआईवी, शुगर, बीपी व अन्य कई तरह की जाँच की जा रही है। साथ ही उन्हें बीमारियों की पहचान हेतु लक्षण व बचाव हेतु उपाय बताए जा रहे हैं। ताकि कैदी सुरक्षित रहें।

गुरुवार को मंडल कारा बेतिया में कैदियों के बीच टीबी जांच शिविर का आयोजन कर 60 कैदियों की जांच हुई 13 कैदियों का सैंपल कलेक्शन किया गया। इस दौरान जिला यक्ष्मा केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चेतन जायसवाल ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में हर महीने की 5 तारीख़ को मंडल कारा में कैदियों के बीच टीबी बीमारी की जांच की जाती है। ताकि कैदियों के शरीर में संभावित एवं छिपे हुए टीबी का ससमय पता लगाकर स्क्रीनिंग कर उन्हें बेहतर उपचार प्रदान किया जा सके। 

महिला कैदियों को टीबी से बचाव को किया जागरूक

केएचपीटी की जिला लीड मेनका सिंह ने महिला कैदियों को टीबी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि अगर किसी व्यक्ति को लगातार दो हफ्तों से ज्यादा खांसी, बुखार,बलग़म में खून आना,वजन में कमी,भूख न लगने की शिकायत हो तो उन्हें सरकारी अस्पताल में जाकर अपनी जाँच कराने की सलाह दी जाती है। मेनका ने बताया कि सामुदायिक जागरूकता से ही टीबी को समाज से पूरी तरह समाप्त कर सकते हैं। 

2025 तक टीबी उन्मूलन का है लक्ष्य

जिले के सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे ने कहा कि टीबी एक गंभीर संचारी रोग है। जिसका समय पर इलाज न होने से एक दूसरे से संक्रमण बढ़ने की संभावना बनी रहती है। जिले को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के लिए शिक्षित वर्ग व समाजसेवी संस्थाओं को आगे  आकर लोगों को जागरूक करना होगा। उन्होंने बताया कि जेल में बंद कैदियों की जांच इसी क्रम में एक अच्छी पहल है। इस पहल के जरिए जेल में बंद कैदियों की भी टीबी की जाँच व पहचान सुनिश्चित हो सकेगी।

मौके पर एसटीएलएस राजीव कुमार, एसटीएस प्रभुनाथ राम, जिला यक्ष्मा केंद्र के डीईओ सूरज कुमार, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top