BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
4 days ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
1 week ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
1 week ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
4 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 month ago
Advertisement

डीएम व एसपी द्वारा बिहार लघु उद्यमी योजना प्रशिक्षण प्राप्त लाभुकों के बीच किया प्रमाण पत्र वितरण

बक्सर । जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के द्वारा जिला उद्योग केन्द्र बक्सर के सभाकक्ष में...

बक्सर । जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के द्वारा जिला उद्योग केन्द्र बक्सर के सभाकक्ष में बिहार लघु उद्यमी योजना प्रशिक्षण प्राप्त लाभुकों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

बिहार लघु उद्यमी योजना बिहार में विभिन्न वर्गों के गरीब परिवारों के आर्थिक विकास एवं बेरोजगारी दर में कमी लाने हेतु बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना अंतर्गत राज्य के आर्थिक रूप से गरीब सभी परिवारों को लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य है। जिसके अंतर्गत चयनित व्यक्ति को 02 लाख रूपये शत प्रतिशत अनुदान के रूप में दिए जाने का प्रावधान है। यह राशि तीन किस्तों में यथा 50,000(पचास हजार), 1,00,000 (एक लाख) एवं 50,000(पचास हजार) के रूप में दिया जाएगा।

योजना अंतर्गत आटा मिल, तेल मिल, गेट ग्रिल निर्माण, ढाबा रेस्टोरेंट, लाह चूड़ी निर्माण, गुड़िया निर्माण, पत्थर/मिट्टी का मूर्ति निर्माण इत्यादि सहित कुल 61 ट्रेड में लाभुकों का चयन विभाग द्वारा लॉटरी के माध्यम से किया गया है।

बक्सर जिला अंतर्गत कुल 546 लोगों का चयन किया गया है। दिनांक 28 अगस्त 2024 से दिनांक 30 अगस्त 2024 तक जिला उद्योग केंद्र के सभाकक्ष में कुल 30 लाभुकों को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण उपरांत प्रत्येक लाभुक को विभाग द्वारा यात्रा व्यय/भोजन हेतु 2000 (दो हजार) रुपया प्रदान किया जाएगा।

प्रथम बैच के त्रिदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा भावी उद्यमियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई एवं उनसे अनुरोध किया गया कि अपने साथ अन्य लोगों के लिए रोजगार का अवसर सृजित करें तथा जिला एवं राज्य के आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति के साझेदार बने।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top