BREAKING NEWS
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
No menu items available
BREAKING
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
3 days ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 week ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 week ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 weeks ago
Advertisement

रोहतास की शिक्षा को नई उड़ान“ज्ञानदा – उन्नति के पंख” ई-मैगजीन का भव्य लोकार्पण, जिले की शैक्षणिक उपलब्धियों को मिलेगा डिजिटल मंच

रोहतास/बक्सर। शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा रोहतास जिला एक बार फिर अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों के कारण...

रोहतास/बक्सर। शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा रोहतास जिला एक बार फिर अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों के कारण चर्चा में है। राज्य में साक्षरता दर के मामले में अग्रणी स्थान हासिल करने वाले इस जिले ने अब अपनी शैक्षणिक नवाचारों और सफल प्रयासों को एक डिजिटल पहचान देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। जिले की शिक्षा, प्रशिक्षण और नवाचार से जुड़ी गतिविधियों को व्यापक स्तर तक पहुँचाने के उद्देश्य से तैयार की गई ई-मैगजीन “ज्ञानदा – उन्नति के पंख” का बुधवार को जिला शिक्षा कार्यालय, सासाराम में विधिवत लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर आयोजित गरिमामयी समारोह में जिले के शिक्षा विभाग से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। ई-मैगजीन का संयुक्त रूप से लोकार्पण जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) निशांत गुंजन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान) रोहित रौशन तथा पत्रिका की प्रधान संपादिका व प्रधान शिक्षिका नंदिनी कुमारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सलाहकार संपादक मंडल के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और शिक्षा कर्मी भी उपस्थित रहे।

प्रधान संपादिका नंदिनी कुमारी ने कहा कि यह पत्रिका जिले के हर शिक्षक, छात्र और शिक्षा कर्मी की सहभागिता से तैयार की गई है। उन्होंने विशेष रूप से डीईओ और डीपीओ निशांत व रौशन सर का आभार व्यक्त किया, जिनका मार्गदर्शन हर पहलू पर मिला। उनका कहना था कि इसका उद्देश्य केवल उपलब्धियों का प्रचार नहीं, बल्कि शिक्षण कार्यों में नवाचार को बढ़ावा देना और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करना है।

डीपीओ निशांत गुंजन ने कहा कि रोहतास जिले की पहचान अब केवल बेहतर साक्षरता दर तक सीमित नहीं है, बल्कि यहाँ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षक प्रशिक्षण, डिजिटल संसाधनों के उपयोग और विद्यार्थियों की रचनात्मकता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। “ज्ञानदा” इन सभी प्रयासों को एक साझा मंच देने का कार्य करेगी। वहीं रोहित रौशन ने इसे शिक्षकों और विद्यार्थियों के कार्य को सम्मान देने वाली पहल बताया।

समारोह के दौरान उपस्थित शिक्षकों और अधिकारियों ने ई-मैगजीन की सराहना करते हुए इसे डिजिटल युग में शिक्षा के प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम बताया। सभी ने एक स्वर में यह विश्वास जताया कि “ज्ञानदा – उन्नति के पंख” रोहतास जिले की शिक्षा को नई पहचान देने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक साबित होगी।

इस प्रकार, रोहतास जिला एक बार फिर यह सिद्ध करने में सफल रहा कि सकारात्मक सोच, टीम वर्क, नवाचार और प्रेरणादायी नेतृत्व के बल पर शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top