BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
3 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
3 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

सीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचम

मध्य विद्यालय कोआही के आठ छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रूनीसैदपुर, सीतामढ़ी। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय कोआही के छात्र-छात्राओं ने...

मध्य विद्यालय कोआही के आठ छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

रूनीसैदपुर, सीतामढ़ी। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय कोआही के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSS) 2026-27 में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। विद्यालय के कुल आठ छात्र-छात्राओं ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित पूरे प्रखंड में खुशी की लहर है।

इन छात्रों ने पाई सफलता


इस परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों में सिमरन कुमारी, सनोवर परवीन, किरण कुमारी, इमामुद्दीन, सायमा, नरगिस, रेहाना, रहिमा एवं फलक शामिल हैं। सभी विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता प्राप्त की है। इनकी सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

शिक्षिका वीणा कुमारी और बच्चों की मेहनत रंग लाई


विद्यालय की शिक्षिका वीणा कुमारी ने विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए विशेष रूप से तैयार किया। उन्होंने चयन से पहले लगातार मेहनत करते हुए बच्चों को पढ़ाया और मार्गदर्शन दिया। यहां तक कि अस्वस्थ रहने के बावजूद उन्होंने पहले से बने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई से जोड़े रखा और परीक्षा की तैयारी कराई। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका स्वाति कुमारी ने भी उनका भरपूर सहयोग किया।

नवाचार से बढ़ी पहचान


शिक्षिका वीणा कुमारी विद्यालय में शैक्षणिक नवाचारों को लेकर लगातार चर्चा में रहती हैं। उनके प्रयासों से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ी है और वे प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह सफलता उसी नवाचार और समर्पण का परिणाम मानी जा रही है।

विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल

छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल है। प्रधानाध्यापिका श्रीमती सीता कुमारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता बच्चों की मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है।

अभिभावकों ने जताया गर्व


अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया और विद्यालय के शिक्षकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सही मार्गदर्शन के कारण ही उनके बच्चे इस मुकाम तक पहुंच सके हैं।

शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह

इस सफलता से क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता और उत्साह में वृद्धि हुई है। अन्य छात्र-छात्राएं भी अब इस तरह की परीक्षाओं में भाग लेने और सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। विद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया कि आगे भी छात्रों को बेहतर संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top