BREAKING NEWS
डुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानितनवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमणजलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूककेदार मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ विधायक राधा चरण सेठ ने फीता काटकर किया शिविर का उद्घाटन, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अस्पताल का किया लोकार्पणडुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटनवंचित बेटियों में जगी शिक्षा की नई रोशनी, प्रधान शिक्षिका के प्रयास से क्षेत्र की बच्चियों में फिर जागी पढ़ने की ललक
No menu items available
BREAKING
डुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानितनवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमणजलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूक

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शाम
3 days ago
एमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित
1 week ago
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानित
1 week ago
डायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित
2 weeks ago
प्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

मध्य विद्यालय मलमल में भारतीय भाषा उत्सव का भव्य आयोजन

“भाषाएँ अनेक, भाव एक” की भावना के साथ विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की भाषाई विविधता और सांस्कृतिक विरासत मधुबनी। भारतीय भाषा...

भाषाएँ अनेक, भाव एक” की भावना के साथ विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की भाषाई विविधता और सांस्कृतिक विरासत

मधुबनी। भारतीय भाषा उत्सव–2025 के अंतर्गत मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय मलमल में 8 दिसंबर से 11 दिसंबर तक भारतीय भाषा उत्सव का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार एवं संगीता के नेतृत्व में किया गया। यह आयोजन महाकवि सुब्रमण्य भारती की जयंती के अवसर पर “भाषाएँ अनेक, भाव एक” की सुंदर भावना को समर्पित रहा।

उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने भाषा-मॉडल, संदेश-पोस्टर एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की विविध भाषाओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही भाषा-वृक्ष और भाषाई विरासत वॉल जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने विभिन्न भारतीय भाषाओं के शब्द, कहावतें, पंक्तियाँ और सांस्कृतिक प्रतीकों को रचनात्मक ढंग से प्रदर्शित किया।

इन सभी अभिव्यक्तियों ने विद्यार्थियों में भाषाई विविधता के प्रति सम्मान, सांस्कृतिक जुड़ाव और राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सशक्त किया। बच्चों की सक्रिय सहभागिता ने यह संदेश दिया कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान और संस्कार का आधार है।

दूसरे दिन कविता और संगीत के माध्यम से भाषाओं का उत्सव :
भारतीय भाषा उत्सव के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने कविता और संगीत के माध्यम से भारतीय भाषाओं की विविधता को अनुभव किया। छात्रों ने अलग-अलग भारतीय भाषाओं की कविताओं का अनुवाद कर उनका सशक्त पाठ किया, जिससे भाव, लय और अर्थ की नई समझ विकसित हुई।

साथ ही बहुभाषीय समूह-गान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रत्येक पद अलग-अलग भारतीय भाषा में गाया गया। इस प्रस्तुति ने “एक भारत–श्रेष्ठ भारत” की भावना को प्रभावी रूप से दर्शाया और समरसता का संदेश दिया।

यह आयोजन विद्यार्थियों में भाषा के प्रति सम्मान, अभिव्यक्ति का आत्मविश्वास और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने वाला एक प्रेरक अनुभव साबित हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ममता कुमारी, शिशु कुमारी, सुनीता यादव, जेबा तस्लीम, रिजवान आलम, मुकेश कुमार, मदन यादव, प्रदीप कुमार, अंजली कुमारी, अशोक अर्जुन एवं हिफजुलरहमान सहित सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top