BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
1 week ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

विश्व आध्यात्मिक संगठन ‘विश्वाम फाउंडेशन’ के विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में स्पेस मिशन–2025 का आयोजन हुआ भव्य

नई दिल्ली। एनसीयूआई ऑडिटोरियम एंड कन्वेंशन सेंटर, अगस्त क्रांति मार्ग में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘स्पेस मिशन–2025’ में इस...

नई दिल्ली। एनसीयूआई ऑडिटोरियम एंड कन्वेंशन सेंटर, अगस्त क्रांति मार्ग में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘स्पेस मिशन–2025’ में इस वर्ष विज्ञान, शिक्षा और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला। भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 94वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस आयोजन में देश-विदेश से वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं और आध्यात्मिक नेताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य सहयोगियों में विश्व आध्यात्मिक संगठन – विश्वाम फाउंडेशन (World Spiritual Organisation – Vishwam Foundation) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फाउंडेशन से जुड़े कई प्रतिष्ठित अतिथि इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री श्री श्री जगन गुरुजी, जो वर्तमान में Ambassador Extraordinary and Plenipotentiary एवं Inter-Governmental Advisor, United Nations – Climate Adaptation के पद पर कार्यरत हैं, ने कहा कि विज्ञान और अध्यात्म मिलकर ही एक संतुलित और सतत विकासशील विश्व का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने डॉ. कलाम को “विज्ञान और आध्यात्मिकता के सेतु” के रूप में वर्णित किया।

उनके साथ मीरन अब्दुल वहाब, High-Risk Tactical Strategist एवं Inter-Governmental Advisor, ने भी उपस्थित होकर युवाओं को विश्व शांति और वैज्ञानिक नवाचार के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में डॉ. पर्विंदर सिंह, जो Inter-Governmental Advisor एवं UN Ambassador (Thailand) हैं, ने भारत की युवा वैज्ञानिक प्रतिभाओं की सराहना की और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं डॉ. मोंरूडी सोममार्ट, Advisor to the Prime Minister of Thailand, ने भारत–थाईलैंड के बीच वैज्ञानिक और शैक्षणिक साझेदारी को और सशक्त करने का आह्वान किया।

नेपाल से आए गर्गाचार्य संहिता शास्त्री अर्जुन प्रसाद बस्तोला, जो World Peace Ambassador, World Religious Parliament (Established by Swami Vivekanand, Nepal) हैं, ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन इस बात का प्रमाण है कि आध्यात्मिकता और विज्ञान परस्पर विरोधी नहीं, बल्कि पूरक हैं।

इसके अलावा डॉ. प्रदीप खनाल (World Spiritual Ambassador, WSO, Nepal), मिस्टर मुन्ना प्रसाद सेनुरिया (Chairman, Godawari Business Group – Asia, Europe & Dubai), तथा डॉ. सरवनन जनार्धनन (Group CEO, Cosmo Goram Group, India) ने भी अपने विचार साझा किए और भारत के नवाचारों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर अमिताभ ए., जो चोल वंश के वंशज एवं Humanitarian Prince हैं, ने ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भारतीय सभ्यता और आधुनिक विज्ञान के गहरे संबंध पर प्रकाश डाला।

वहीं जगदीश खनाल, Executive Member, BJP – असम, ने कहा कि डॉ. कलाम की वैज्ञानिक दृष्टि भारत के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

सभी अतिथियों ने यह संदेश दिया कि “स्पेस मिशन–2025” केवल एक तकनीकी कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और वैज्ञानिक चेतना का प्रतीकात्मक उत्सव है, जो विश्व शांति, ज्ञान और नवाचार के मार्ग को प्रकाशित करता है।

यह आयोजन इस बात का सशक्त प्रमाण है कि जब विज्ञान और अध्यात्म एक साथ चलते हैं, तब मानवता अपने सर्वोच्च शिखर को छू सकती है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top