BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
1 week ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया समीक्षा बैठक

बक्सर। आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 की तैयारी को लेकर बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ...

बक्सर। आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 की तैयारी को लेकर बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ विद्यानंद सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में विभिन्न कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

बैठक में प्रत्येक कोषांग की भूमिका एवं दायित्व एवं प्रगति की समीक्षा की गई तथा समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी कोषांग आपसी समन्वय स्थापित कर निर्वाचन की तैयारी को सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में कार्य करें।

बैठक में जिन प्रमुख कोषांगों की समीक्षा की गई, उनमें शामिल हैं :-
आदर्श आचार संहिता कोषांग:– आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की निगरानी।
प्रशिक्षण कोषांग:– मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिलाना एवं सामग्री उपलब्ध कराना।
SVEEP (मतदाता जागरूकता) कोषांग:– जागरूकता अभियान एवं विशेष कार्यक्रमों का आयोजन।
कानून-व्यवस्था एवं Vulnerability Mapping कोषांग:– संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, जोखिम मूल्यांकन एवं विशेष सुरक्षा उपाय।
सुरक्षा कोषांग:– केंद्रीय अर्धसैनिक बल एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना।
संचार एवं आई.टी. कोषांग:– सी-विजिल, ई.वी.एम., वी.वी.पैट तथा आई.टी. सिस्टम का संचालन।
परिवहन कोषांग:– मतदान दलों एवं सामग्री के आवागमन हेतु वाहन की व्यवस्था।
सामग्री वितरण एवं संकलन कोषांग:– निर्वाचन सामग्रियों का सुरक्षित वितरण एवं संकलन।
मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी कोषांग (MCMC):– मीडिया/सोशल मीडिया निगरानी एवं प्रमाणीकरण।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यों को समयसीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें, साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें।

उन्होंने कहा कि “निर्वाचन कार्य एक संवैधानिक जिम्मेदारी है। निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी कोषांग समन्वित प्रयास से इस जिम्मेदारी का निर्वहन करें।”

पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा की तैयारियों की जानकारी दी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उप निर्वाचन पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की स्थिति पर प्रकाश डाला और कोषांगों से अपेक्षित सहयोग की जानकारी दी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर ने यह भी स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिले में चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top