BREAKING NEWS
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
No menu items available
BREAKING
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सव

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
13 hours ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
2 days ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
3 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 month ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 months ago
Advertisement

शिक्षिका ज्योति गौतम ने अपने बच्चे का जन्मदिन विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया, छात्रों के बीच किया आइ कार्ड वितरण

सीतामढ़ी (डुमरा)। प्राथमिक विद्यालय मील टोला वार्ड नंबर 11 में मंगलवार को एक अनोखा और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला...

सीतामढ़ी (डुमरा)। प्राथमिक विद्यालय मील टोला वार्ड नंबर 11 में मंगलवार को एक अनोखा और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला जब विद्यालय की शिक्षिका ज्योति गौतम ने अपने बच्चे का जन्मदिन विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया। विद्यालय परिसर में इस अवसर पर बच्चों में अपार खुशी देखी गई। शिक्षिका प्रियंका कुमारी, रसोइया, सफाई कर्मी तथा एमडीएम एनजीओ कर्मियों की उपस्थिति से कार्यक्रम और भी खास बन गया।

शिक्षिका ज्योति गौतम ने कहा कि “विद्यालय के बच्चे मेरे अपने बच्चों जैसे हैं, इसलिए उनके बीच इस खुशी को बांटना मेरे लिए एक भावनात्मक अनुभव है।” जन्मदिन समारोह के साथ-साथ विद्यालय में आइ कार्ड वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान सभी नामांकित छात्रों को विद्यालय का पहचान पत्र (आई कार्ड) प्रदान किया गया। विशेष रूप से अंतिम नामांकित छात्रा को भी आइ कार्ड देकर विद्यालय ने यह संदेश दिया कि हर बच्चा समान रूप से महत्वपूर्ण है और सभी को समान सुविधाएं दी जाएंगी।

विद्यालय की शिक्षिका प्रियंका कुमारी ने बताया कि अब विद्यालय के सभी नियमित बच्चों के पास आई कार्ड, टाई और बेल्ट उपलब्ध हैं, जिससे उनमें अनुशासन, एकरूपता और विद्यालय के प्रति गर्व की भावना विकसित होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल बच्चों में उत्साह बढ़ाते हैं बल्कि विद्यालय और विद्यार्थियों के बीच आत्मीयता का संबंध भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान रसोइया, सफाई कर्मी और एमडीएम कर्मियों ने भी सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षिका ज्योति गौतम ने सभी उपस्थित कर्मियों और बच्चों का आभार व्यक्त किया और कहा कि “हमारा उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और नैतिक मूल्यों का भी विकास करना है।” कार्यक्रम खुशी और उमंग के माहौल में संपन्न हुआ।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top