BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
1 week ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

मध्य विद्यालय छोटायीपट्टी में मशाल यात्रा के साथ स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन

छोटायीपट्टी (दरभंगा)। मध्य विद्यालय छोटायीपट्टी में सोमवार को स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से एक भव्य मशाल यात्रा एवं जनजागरूकता अभियान...

छोटायीपट्टी (दरभंगा)। मध्य विद्यालय छोटायीपट्टी में सोमवार को स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से एक भव्य मशाल यात्रा एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में यह आयोजन छात्रों, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी से संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहन यादव ने की। आयोजन की शुरुआत मशाल जलाकर की गई, जो स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का प्रतीक थी। मशाल यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय पर समाप्त हुई।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों में फखरू तौहीद निजामी, एनायतुल्लाह, रिजवानुल्लाह, प्रेमलता कुमारी, सुबोध कुमार, अनुराधा कुमारी, वरुण कुमार, सुबोध राज खेल प्रभारी, जेवा फातमा, पूजा कुमारी, नीतू कुमारी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे। सभी शिक्षकों ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, स्वच्छता अपनाने, संतुलित आहार लेने और नियमित व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया।

छात्रों ने हाथों में पोस्टर व तख्तियां लेकर नारे लगाए – “स्वस्थ जीवन ही सच्चा जीवन”, “स्वच्छता अपनाएं, बीमारियां भगाएं”, “हर दिन एक कदम, स्वास्थ्य के संग”। बच्चों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह चरम पर था।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर बच्चों को जागरूक किया, जिसमें व्यक्तिगत स्वच्छता, पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य जैसे मुद्दे शामिल थे। शिक्षिका अनुराधा कुमारी ने विशेष रूप से छात्राओं को किशोरावस्था में स्वास्थ्य देखभाल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। खेल प्रभारी सुबोध राज भी मौजूद रहें।

प्रधानाध्यापक मोहन यादव ने कहा कि बच्चों को प्रारंभ से ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे बच्चों में सामाजिक एवं व्यक्तिगत जिम्मेदारी का विकास हो सके।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक सह खेल प्रभारी सुबोध राज द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी शिक्षकों, छात्रों एवं ग्रामीणों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। यह आयोजन न केवल विद्यालय के लिए, बल्कि पूरे गांव के लिए एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top