BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

लुंबिनी में हिन्दी प्रचार हेतु अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन, गौतम बुद्ध के सिद्धांतों पर हुई चर्चा, किया गया सम्मानित

लुंबिनी में हिन्दी प्रचार हेतु अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजनगौतम बुद्ध के सिद्धांतों पर हुई चर्चा, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित...

लुंबिनी में हिन्दी प्रचार हेतु अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन
गौतम बुद्ध के सिद्धांतों पर हुई चर्चा, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

नेपाल/पटना। लुबिनी बौद्धिस्ट विश्वविद्यालय, लुंबिनी (नेपाल) में हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार और साहित्यिक विमर्श को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में भारत के लगभग 18 राज्यों से आए प्रतिष्ठित साहित्यकारों, शोधार्थियों और हिन्दी प्रेमियों ने सहभागिता की।

हिन्दी के वैश्विक प्रचार में लुंबिनी की भूमिका

सेमिनार का मुख्य उद्देश्य हिन्दी भाषा को अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना तथा बौद्ध दर्शन के माध्यम से इसके प्रसार को गति देना था। लुंबिनी, जो कि भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली है, ने इस आयोजन के माध्यम से वैश्विक बौद्धिक संवाद को हिन्दी भाषा के माध्यम से एक नई दिशा प्रदान की।

प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत किए गए शोध पत्र

सेमिनार के विभिन्न सत्रों में प्रतिभागियों ने हिन्दी भाषा, साहित्य, संस्कृति तथा गौतम बुद्ध के सिद्धांतों पर आधारित शोध पत्र प्रस्तुत किए। इन पत्रों में बौद्ध दर्शन, अहिंसा, करुणा, और समता जैसे विचारों को हिन्दी साहित्य में स्थान देने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

साहित्यिक सेवाओं के लिए सम्मान समारोह

गौतम बुद्ध के सिद्धांतों पर विद्वानों की गहन चर्चा
कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्राध्यापकों, विद्वानों और बौद्ध चिंतकों ने गौतम बुद्ध के सिद्धांतों की प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने बताया कि बुद्ध का दर्शन न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक और नैतिक सुधार का भी माध्यम रहा है, जिसे हिन्दी साहित्य में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जा सकता है।

सेमिनार के अंत में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हिन्दी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डाॅ रविता पाठक, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ उड़िसा, कोरापुट, डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन को भी अपने शोध पत्र को प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त हुआ। उनके द्वारा प्रस्तुत शोध पत्र को विद्वानों ने अत्यंत सराहा और हिन्दी भाषा व बौद्ध दर्शन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें भी सम्मानित किया गया। यह उनके लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और प्रेरणादायी क्षण रहा।

लुबिनी बौद्धिस्ट विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यह सेमिनार हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ। इससे यह स्पष्ट हुआ कि हिन्दी भाषा का दायरा सीमित नहीं है, बल्कि यह विश्व मंच पर भी अपने प्रभाव को सिद्ध कर सकती है। लुंबिनी की पवित्र धरती से हिन्दी की यह यात्रा और भी व्यापक रूप ले, यही सभी की कामना है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top