BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 week ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 months ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
2 months ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

डुमराँव कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन : 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा में 100% सफलता

डुमराँव। सीबीएसई द्वारा 13 मई 2025 को घोषित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम में डुमराँव कैम्ब्रिज स्कूल ने...

डुमराँव। सीबीएसई द्वारा 13 मई 2025 को घोषित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम में डुमराँव कैम्ब्रिज स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में अपना परचम लहराया। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्तीर्ण होकर 100% सफलता प्राप्त की, जिससे विद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ।

10वीं के छात्रों ने लहराया परचम

कक्षा 10वीं के परिणाम में खुशी कुमारी ने 95.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंश राज सिंह, प्रगति कुमारी और श्रेया राज ने 94.8% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा अनमोल राज वत्स एवं मोहित कुमार सिंह ने 94% अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस परीक्षा में विद्यालय के कुल 21 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

विषय विशेष में उत्कृष्ट प्रदर्शन

अंश राज सिंह ने गणित और संस्कृत में 100% अंक अर्जित किए, वहीं शांभवी ने विज्ञान विषय में 100% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। यह न केवल छात्रों की मेहनत बल्कि विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को भी दर्शाता है।

12वीं विज्ञान वर्ग का शानदार प्रदर्शन

कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग के परिणाम में सार्थक राज मिश्रा ने 92% अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉपर बने।

अन्य उल्लेखनीय प्रदर्शन इस प्रकार है:

अराध्या गुप्ता : रसायन शास्त्र में 98 एवं फिजिकल एजुकेशन में 96 अंक

सार्थक राज मिश्रा : अंग्रेजी में 97 एवं भौतिकी में 91 अंक

हर्ष सिंह सिसोदिया : गणित में 92 अंक

चेतना पांडे : जीव विज्ञान में 91 अंक

इन परिणामों से यह स्पष्ट है कि विद्यालय का विज्ञान विभाग भी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है।

विद्यालय प्रशासन ने दी बधाई

विद्यालय के चेयरमैन ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे छात्रों ने कठिन परिश्रम और समर्पण से यह सफलता अर्जित की है। यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। हम सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

प्रधानाचार्य ने भी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस सफलता के लिए बधाई दी और कहा,

“यह परिणाम बच्चों के निरंतर परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का फल है। हम इस सफलता को और ऊँचाई तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

शिक्षकों ने दी शुभकामनाएँ

विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रॉबिन राय, प्रबिन राय, आनंद पांडे, भारत सिंह और अमर नाथ प्रसाद ने सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता उनके समर्पण और परिश्रम की मिसाल है।

डुमराँव कैम्ब्रिज स्कूल ने इस वर्ष के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणामों में जो कीर्तिमान स्थापित किया है, वह न केवल विद्यालय के लिए गर्व की बात है बल्कि जिले के शैक्षिक स्तर को भी एक नई पहचान देता है। विद्यालय का यह प्रदर्शन भविष्य में भी विद्यार्थियों को प्रेरणा देने का कार्य करेगा। इस ऐतिहासिक सफलता के लिए डुमराँव कैम्ब्रिज स्कूल को हार्दिक बधाई!

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top