BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
1 week ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
1 week ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
1 week ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
3 weeks ago
Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर के तहत सख्त की गई जिले की सुरक्षा व्यवस्था, DM व SP ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए कई आवश्यक निर्देश

होटल व लॉज में रुकने वाले लोगों का वैध फोटो व आईडी कार्ड मिलान करने की हिदायत बिहारशरीफ/ अविनाश पांडेय।...

होटल व लॉज में रुकने वाले लोगों का वैध फोटो व आईडी कार्ड मिलान करने की हिदायत

बिहारशरीफ/ अविनाश पांडेय। नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर व पुलिस अधीक्षक भारत सोनी की संयुक्त अध्यक्षता में ऑपरेशन सिंदूर के परिपेक्ष्य में जिलेभर में सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार एवं बिहार सरकार के निदेशानुसार जिलेभर के सभी पदाधिकारी पुलिस पदाधिकारी, सभी कर्मीगण अपने मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करेंगे । उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि कि जिलेभर में जितने होटल लॉज हैं, उसमें रुकने वाले लोगों का वैध फोटो व आईडी कार्ड मिलान करे,
यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाने में दें।

आज से कल तक सभी छोटे बड़े होटलों लॉज के मालिक के साथ बैठक करेंगे और उनको यह निर्देश देंगे कि वैध आईडी कार्ड लेना और आईडी कार्ड का सही मिलान करना अति आवश्यक है। साथ ही सभी साइबर कैफे संचालक के साथ बैठक करेंगे, जो भी साइबर कैफे का उपयोग करने आएगा उसका आईडी कार्ड लेना और उसके चेहरा से मिलान करना आवश्यक है।

भारत सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि खाद्यान्न अगले दो महीना का एक बार में बंट जाना है, उसके लिए जिला में विशेष तैयारी कर एक साथ अगले दो महीने का खाद्यान्न सभी लाभुकों तक हर हाल में पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे । उन्होंने कहा कि समय की स्थिति सही नहीं रहने पर होडिंग की संभावना बढ़ती है। जिसमें कुछ लोगों को टेंडेंसी होती है कि जो आवश्यक वस्तुएं है जैसे- दवा, तेल, चीनी इत्यादि का संग्रहण करके कर रख लेना चाहते हैं, ताकि ज्यादा मूल्य पर बेचा जा सके। इसके लिए भी विशेष टास्क फोर्स अभियान चलाकर सभी अनुमंडल पदाधिकारी रोक लगाना सुनिश्चित करेंगे।

जिले के सभी बड़े होलसेल डीलर के साथ बैठक कर यह जानकारी दी जाए कि जब ऐसी संभावना दिखती है कि कोई दुकानदार या कोई ऐसा व्यक्ति जो ज्यादा मात्रा में कोई चीज खरीद रहा है तो उस पर हम विशेष नजर रखेंगे और उस पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अग्निशमन दस्ता को हमेशा अलर्ट मूड में रखा जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर उसे तुरंत इस्तेमाल किया जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देश देते हुए कहा कि थाना स्तर पर सघन गश्ती सुनिश्चित किया जाए, सभी हॉस्टल, होटलों की चेकिंग, निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ के माध्यम से गलत अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर प्राथमिकी सुनिश्चित की जाए, सभी धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ,सभी रेलवे स्टेशन ,बस स्टैंड, चौक चौराहे पर सुरक्षा का इंतजाम सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रशिक्षु समाहर्ता, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, पुलिस उपाधीक्षक सहित सभी प्रखंड पदाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्क्ष आदि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top