BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 week ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारों को एसडीपीओ ने किया सम्मानित

डुमरांव (बक्सर)। शनिवार को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर अनुमंडल कार्यालय स्थित एसडीपीओ कार्यालय कक्ष में एक गरिमामय समारोह का...

डुमरांव (बक्सर)। शनिवार को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर अनुमंडल कार्यालय स्थित एसडीपीओ कार्यालय कक्ष में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अफाक अख्तर अंसारी ने क्षेत्र के पत्रकारों को पेन और डायरी भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी पत्रकारों को 31वें विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना की।

एसडीपीओ अंसारी ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं, जो बिना किसी भेदभाव के सच को उजागर करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी मजबूती से ही समाज में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व बना रहता है। उन्होंने बताया कि विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुरुआत 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी, जो यूनेस्को जनरल कांफ्रेंस की सिफारिशों के आधार पर की गई थी। यह दिन विंडहोक घोषणा की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है, जिसमें स्वतंत्र प्रेस के सिद्धांतों को मजबूती प्रदान करने की बात कही गई थी।

उन्होंने कहा कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य है आम जन तक सूचनाओं की स्वतंत्र पहुंच सुनिश्चित करना और यह सुनिश्चित करना कि सरकार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का आदर करती है। उन्होंने कहा कि प्रेस को लोकतंत्र का प्रहरी कहा जाता है और इसकी स्वतंत्रता पर किसी प्रकार की बंदिश लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित कर सकती है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के कई पत्रकार मौजूद रहे, जिनमें अजय सिंह, अरुण विक्रांत, अमरनाथ केसरी, रंजीत पांडेय, अशोक कुमार, अनीश पाठक, सुंदरलाल, आलोक सिन्हा, रामराज, जय मंगल पांडेय, अमित ओझा, सर्वेश पांडेय, उमेश राय, सुजीत ओझा, रजनीकांत सहित अन्य पत्रकार प्रमुख रूप से शामिल थे। सभी पत्रकारों ने एसडीपीओ द्वारा सम्मानित किए जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया और इसे अपने कार्य के प्रति एक सकारात्मक प्रेरणा बताया।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में एसडीपीओ ने सभी पत्रकारों से निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता की अपील की। उन्होंने आशा जताई कि पत्रकारिता समाज के लिए एक सशक्त माध्यम के रूप में अपनी भूमिका निभाती रहेगी।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top