BREAKING NEWS
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
No menu items available
BREAKING
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
7 hours ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 weeks ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
3 weeks ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
4 weeks ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
4 weeks ago
Advertisement

उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ सम्पन्न

-छठ व्रत पूरी तरह से प्रकृति की पूजा, चर्म रोगों में यह व्रत विशेष लाभकारी डुमरांव. चार दिवसीय लोक आस्था...

-छठ व्रत पूरी तरह से प्रकृति की पूजा, चर्म रोगों में यह व्रत विशेष लाभकारी

डुमरांव. चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ उदयीमान सूर्य के अर्घ्य देने के साथ सम्पन्न हो गया. गुरुवार को छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया. शुक्रवार को छठ पर्व उगते सूर्य के अर्घ्य देने के साथ सम्पन्न हो गया. बुधवार को व्रतियों ने खरना का प्रसाद खाने के बाद से व्रती निर्जला उपवास किया. अस्ताचलगामी व उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान छठिया पोखरा पर हजारों की भीड़ जुटी. इसके लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी.

अनुमंडल व नगर परिषद प्रशासन द्वारा राजेश्वर मंदिर के सामने छठिया पोखरा घाट पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया था. जिसमें एसडीओ राकेश कुमार, एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी, नप कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार, सीओ समन प्रकाश, थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत सहित अन्य उपस्थित रहें. व्रतियों के आवागमन वाले चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात दिखें. कई व्रतियों ने अपने घर से भुईया परी होकर घाट पर अपने परिजनों के साथ पहुंच गुरूवार को अस्ताचलगामी व शुक्रवार को उदयीमान सूर्य को समयानुसार अर्घ्य दिया.

राजेश्वर मंदिर, काकी जी मंदिर, शिव मंदिर और चिल्ड्रेन पार्क घाट के अलावे ट्रेनिंग स्कूल, रामसूरत राय पोखरा, जंगली नाथ शिव मंदिर सहित नप क्षेत्र में बने लगभग 17 छठ घाट पूरे तरह व्रतियों से पटा रहा. अर्घ्य देने के बाद पंडाल में स्थापित भगवान भास्कर की प्रतिमा का दर्शन करने के बाद अपने घर को जा रहे थे. छठिया पोखरा पर पंडाल में स्थापित भगवान भास्कर, राजेश्वर मंदिर में भगवान भास्कर और काकी जी मंदिर गंगा जी का छठ व्रती व उनके परिजनों ने दर्शन कर घाट से घर लौटे. भुईया परी होते हुए कई महिला-पुरूष छठ व्रती घाट तक पहुंचे.

छठिया पोखरा पर मेडिकल टीम एंबुलेन्स के साथ व बिजली विभाग की टीम तैनात रहीं.छठ व्रत पूरी तरह से प्रकृति की पूजा-छठ व्रत पूरी तरह से प्रकृति की पूजा है. इसमें नए फसल, मौसमी फल के साथ नदी, तालाब, पोखर में भगवान सूर्य अर्घ्य दिया जाता है. भगवान सूर्य की उपासना का पर्व छठ आरोग्यता प्रदान करने का व्रत है. इस पर्व को लोग धन, धान्य व सुख समृद्धि की कामना को लेकर करते हैं. ऐसी मान्यता है कि छठ के व्रतियों में सूर्य की वह उर्जा विद्यमान हो जाती है कि व्रती पूरे साल बीमारियों से दूर रहता है.

चर्म रोगों में छठ का व्रत विशेष लाभकारी माना जाता है

सूर्य से सीधे जुड़ने के साथ है, बीच में कोई माध्यम नहीं-तीसरे दिन शाम को बांस की टोकरी में फलों, ठेकुआ, चावल के लड्डू आदि से अर्घ्य का सूप सजाया जाता है, जिसके बाद व्रती अपने परिवार के साथ सूर्य को अर्घ्य दिया. इसके साथ ही चौथे दिन सुबह उगते हुए सूर्य को दूसरा अर्घ्य दिया. अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया. पूरे अनुशासन के साथ. निर्जला की सात्विकता के साथ. इस मायने में यह प्रकृति पर्व है. समाज की हर जाति के सम्मान के साथ है.

सूर्य से सीधे जुड़ने के साथ है. बीच में कोई माध्यम नहीं है.खरना प्रसाद का विशेष महत्व-छठ व्रतियों के घर का खरना प्रसाद विशेष महत्व का होता है. व्रत धारण करने वाले लोगों ने परिजनों को खीर प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया था. खरना पूजा में मिट्टी से सिर धोकर व्रती दिन भर निर्जला व्रत पर रहे. शाम को बिना शक्कर से गुड़ की खीर एवं पूड़ी का प्रसाद बनाया गया. रात में चंद्र दर्शन के बाद छठ मैया के व्रतियों ने उस प्रसाद को ग्रहण किया.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top