BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

बेतिया : जन्मजात कटे होंठ और तालू वाले बच्चों की पहचान कर किया जा रहा इलाज- डॉ रमेश चंद्रा

अक्टूबर माह में आशा द्वारा ऐसे 18 बच्चे किए गए चिन्हित  गौनाहां, नरकटियागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिन्हित बच्चों को...

अक्टूबर माह में आशा द्वारा ऐसे 18 बच्चे किए गए चिन्हित 

गौनाहां, नरकटियागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिन्हित बच्चों को प्रारम्भिक जाँच हेतु एमजेके बेतिया में किया गया रेफर

बेतिया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत जिले के बच्चों में जन्मजात दोष एवं विकृति, बच्चों के विकास में देरी, बीमारी डिफिशिएंसी से चिन्हित 43 प्रकार के रोगों से ग्रसित बच्चों को समय पर चिकित्सकों द्वारा पहचान कर उन्हें उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उनका नि:शुल्क इलाज कराया जा रहा है। ये कहना है जिले के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्रा का।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी चंपारण जिला से अक्टूबर महीने में आरबीएसके एवं आशा के समन्वय से जिले में कुल 18 बच्चों को चिन्हित किया गया है जिनका तालु एवं होठ जन्म से ही कटे थे। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत गौनाहां एवं नरकटियागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत चिन्हित किए गए बच्चों को एंबुलेंस के माध्यम से एमजेके अस्पताल बेतिया में प्रारंभिक जांच करते हुए रेफर किया गया।

इसके बाद उन बच्चों को बेहतर इलाज के लिए पटना आईजीआईसी भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत इन सभी बच्चों का ऑपरेशन नि:शुल्क कराया जाता है। आपरेशन का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाता है। 

कैंप लगाकर की जाती है बच्चों की स्क्रीनिंग

गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ मुर्तजा अंसारी ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत बच्चों में जन्मजात दोष 43 प्रकार की बीमारियों की जांच चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों व अन्य स्थानों पर कैंप लगाकर समय-समय पर की जाती है।

जांच के दौरान कुछ बच्चों में हृदय रोग से संबंधित लक्षण दिखाई देने पर उन्हें जिले के अस्पताल में स्क्रीनिंग कर उन ह्रदय रोग से पीड़ित बच्चों को उनके माता-पिता के साथ जरूरी कागजातों के साथ निःशुल्क एम्बुलेंस पटना और उसके बाद विमान से श्री सत्य साइ हॉस्पिटल, अहमदाबाद भेजा जाता है।

उन्होंने बच्चों के अभिभावक से अपील करते हुए कहा कि ऐसे बच्चों की जानकारी होने पर सरकारी अस्पताल या जिला स्वास्थ्य समिति के जिला समन्वयक रंजन कुमार से सम्पर्क करें। मौके पर एसीएमओ डॉ रमेश चंद्रा, गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ मुर्तजा अंसारी, डीपीएम अमित अचल, डीसीएम राजेश कुमार, महामारी पदाधिकारी डॉ आरएस मुन्ना, जिला समन्वयक रंजन कुमार एवं जिला स्वास्थ्य समिति के अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top