BREAKING NEWS
अजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपर
No menu items available
BREAKING
अजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्मान

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम
3 days ago
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
4 weeks ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
4 weeks ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
4 weeks ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
1 month ago
Advertisement

मोतीहारी: “प्लमनरी टीबी” से स्वस्थ होकर दूसरों के इलाज में सहयोग करते हैं टीबी चैंपियन “महताब आलम”

– टीबी चैंपियन बन राज्य स्तर पर हो चुके है सम्मानित  – जिला यक्ष्मा केंद्र से छः माह के इलाज...

– टीबी चैंपियन बन राज्य स्तर पर हो चुके है सम्मानित 

– जिला यक्ष्मा केंद्र से छः माह के इलाज से हुए पूरी तरह स्वस्थ 

मोतिहारी। मोतिहारी शहर के मिसकॉट, रमना के निवासी 34 वर्षीय महताब आलम उर्फ़ सोनू ऑटो रिक्शा चालक है जो अब “प्लमनरी टीबी” से स्वस्थ होकर अपने घर का गुजारा बेहतर ढंग से करते हुए समय निकालकर दूसरों के इलाज में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। महताब आलम ने बताया कि कई वर्षो पहले ज़ब उसके अब्बा का इंतकाल हुआ तो घर की जिम्मेदारी उसके कंधे पर आ गई, वह दिल्ली जाकर रोजी- रोटी के प्रबंध में लग गया, कई वर्षो तक काम करने के बाद उसे अचानक खांसी, कमर दर्द हुआ परन्तु उसने ध्यान न दिया। जब रोग ज्यादा बढ़ा – खांसी, सर्दी, बुखार के बाद ज़ब दम फूलने लगा तो वह घर चला आया। अब उसने प्राइवेट डॉक्टर के द्वारा दी गई दवाओं का सेवन किया। अल्ट्रासॉउन्ड व अन्य जाँच कराया परन्तु बीमारी पकड़ से बाहर थी। ज़ब एक्स रे कराया तब उसे टीबी की जानकारी हुई। वहीं जाँच वाले के सलाह पर उसने जिला यक्षमा केंद्र के अनिल कुमार से सम्पर्क किया तब उन्होंने उसको कफ जाँच कराने को कहा। अब रिपोर्ट बिलकुल स्पष्ट था वह तो वह “प्लमनरी टीबी का मरीज था। 

लगातार छः माह दवा का किया सेवन- 

बीमारी पकड़ में आने तक महताब काफ़ी कमजोर हो चुका था, परन्तु उसने हिम्मत नहीं हारी, टीबी की दवा चलने के दौरान उसे बेचैनी हुई, परन्तु डेढ़ माह दवा सेवन के बाद उसे काफ़ी राहत महसूस हुई। महताब टीबी अस्पताल के डॉक्टर व कर्मियों के सम्पर्क में रहते हुए समयानुसार दवा खाई और पूरी तरह स्वस्थ हो गया।

अब करते है लोगों के जाँच व इलाज में मदद करते है- 

महताब आलम ने बताया कि ज़ब बीमार हुआ तो लगा की बचना मुश्किल है। अल्लाह की दुआ से ज़ब स्वस्थ हुआ तो ठान लिया की आसपास जो भी टीबी के लक्षण वाले मरीज होंगे उन्हें हौसला देते हुए इलाज करवाऊंगा। उसने बताया कि पड़ोसी नौशाद, के अलावा अगरवा, बलुआ के 15- 16 लोगों का जाँच इलाज करवाया जिनमें कई लोग स्वस्थ है। महताब ने बताया की बिहार – झारखण्ड के इंचार्ज कमल ओझा का फोन आने पर अन्य टीबी चैम्पियनों के साथ 19 दिसम्बर 2023 को पटना गया जहाँ एक निजी होटल में मुझे सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। अब वह ऑटो से कुरियर कम्पनी के लिए कार्य करते है एवं लोगों को टीबी के लक्षण व उससे बचाव का तरीका बताते है की घरों में साफ-सफाई रखें। बीमार व्यक्ति मुंह पर रुमाल लगाकर चले, बीच में दवा न छोड़ें। इलाज के दौरान खूब पौष्टिक खाना खाएं। एक्सरसाइज करें, योग करें।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top