BREAKING NEWS
डीएम ने जिलेवासियों को दिया मकर संक्रांति की बधाई, पतंग महोत्सव का आयोजनसड़क सुरक्षा माह अंतर्गत डीएम ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवानामकर संक्रांति व मौनी अमावस्या को लेकर डीएम ने किया घाटों का निरीक्षणडुमरांव में जन्म–मृत्यु रजिस्ट्रीकरण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितप्लस टू महारानी उषारानी बालिका उच्च विद्यालय में संकुल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्नशिक्षा और लेखन में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षिका नीलम कुमारी को मानद डॉक्टरेट की उपाधिडी.के. कॉलेज में लोकतंत्र, समाज और मीडिया की नैतिकता पर एकदिवसीय परिचर्चाछुट्टियों में भी जारी रही ऑनलाइन पढ़ाई : प्रधानाध्यापिका ज्योति कुमारी की पहल से बच्चों की सीख नहीं हुई बाधितजिला पदाधिकारी ने शिक्षा विभाग की मासिक ई-पत्रिका ‘बोधिका’ के प्रवेशांक का किया विमोचनविधान परिषद सभागार में धूमधाम से मनाई गई लुईस ब्रेल की 217वीं जयंतीठंड में नन्हें बच्चों को मिली राहत, विद्यालय परिवार ने बांटी ऊनी टोपी और मोजेसंस्कार, संस्कृति व भावनाओं पर केंद्रित एक दिवसीय सेमिनार सह शाहाबाद शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजनराज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2025 में रोहतास का परचम, वक्तृता में प्रथम स्थानगहमर में जुटे देशभर के साहित्यकार व कला प्रेमी, 11वें गोपालराम गहमरी साहित्य व कला महोत्सव का भव्य शुभारंभएनसीईआरटी के विशेष प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम में सीतामढ़ी जिले की तीन शिक्षिकाओं का चयन, 21 दिनों तक चलेगा प्रशिक्षण
No menu items available
BREAKING
डीएम ने जिलेवासियों को दिया मकर संक्रांति की बधाई, पतंग महोत्सव का आयोजनसड़क सुरक्षा माह अंतर्गत डीएम ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवानामकर संक्रांति व मौनी अमावस्या को लेकर डीएम ने किया घाटों का निरीक्षणडुमरांव में जन्म–मृत्यु रजिस्ट्रीकरण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितप्लस टू महारानी उषारानी बालिका उच्च विद्यालय में संकुल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्नशिक्षा और लेखन में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षिका नीलम कुमारी को मानद डॉक्टरेट की उपाधिडी.के. कॉलेज में लोकतंत्र, समाज और मीडिया की नैतिकता पर एकदिवसीय परिचर्चाछुट्टियों में भी जारी रही ऑनलाइन पढ़ाई : प्रधानाध्यापिका ज्योति कुमारी की पहल से बच्चों की सीख नहीं हुई बाधितजिला पदाधिकारी ने शिक्षा विभाग की मासिक ई-पत्रिका ‘बोधिका’ के प्रवेशांक का किया विमोचनविधान परिषद सभागार में धूमधाम से मनाई गई लुईस ब्रेल की 217वीं जयंतीठंड में नन्हें बच्चों को मिली राहत, विद्यालय परिवार ने बांटी ऊनी टोपी और मोजेसंस्कार, संस्कृति व भावनाओं पर केंद्रित एक दिवसीय सेमिनार सह शाहाबाद शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डीएम ने जिलेवासियों को दिया मकर संक्रांति की बधाई, पतंग महोत्सव का आयोजन
13 hours ago
सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत डीएम ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
13 hours ago
मकर संक्रांति व मौनी अमावस्या को लेकर डीएम ने किया घाटों का निरीक्षण
2 days ago
डुमरांव में जन्म–मृत्यु रजिस्ट्रीकरण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
2 days ago
प्लस टू महारानी उषारानी बालिका उच्च विद्यालय में संकुल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
4 days ago
Advertisement

ट्रॉफी गौरव यात्रा : जिले में निकाली गई ट्रॉफी गौरव यात्रा, जिले के राष्ट्रीय, राज्य स्तर एवं अन्य हॉकी के खिलाडियों द्वारा किया गया पुष्प वर्षा

बक्सर। बिहार राज्य में पहली बार 11 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय ‘विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस...

बक्सर। बिहार राज्य में पहली बार 11 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय ‘विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2024’ के संदर्भ में ट्रॉफी गौरव यात्रा 14 अक्टूबर से 10 नवंबर तक निकाली जा रही है। जो हरियाणा, पंजाब, ओडिशा और झारखंड राज्यों के अलावा बिहार के सभी 38 जिलों से होकर गुजरेगी।

आज दिनांक 20 अक्टूबर 2024 को बक्सर जिले में ट्रॉफी गौरव यात्रा 2024 निकाली गई l ट्रॉफी गौरव यात्रा कार्यक्रम के आयोजन के क्रम में किला मैदान बक्सर में कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रॉफी के साथ आए विशिष्ट दल के खिलाड़ियों एवं कोच के ऊपर बक्सर जिले के राष्ट्रीय, राज्य स्तर एवं अन्य हॉकी के खिलाडियों द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए किया गया।

किला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में ट्रॉफी के साथ आए विशिष्ट दल द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल को ट्रॉफी हस्तांतरित करते हुए पास द बॉल सेरेमनी का भी आयोजन किया गया।

जिसमें विभिन्न खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों द्वारा हॉकी स्टिक से बॉल को दूसरे खिलाड़ियों को पास दिया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं बिहार राज्य में खेल एवं खिलाड़ियों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता एवं निरंतर प्रयास के चलते एशियाई वूमेंस हॉकी चैंपियनशिप 2024 की मेजबानी करने का गौरव बिहार राज्य को प्राप्त हुआ है।

बक्सर में ट्रॉफी गौरव यात्रा में पुलिस अधीक्षक बक्सर, माननीय सदस्य विधान सभा राजपुर, उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर, नजारत उप समाहर्ता बक्सर, वरीय उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर, अन्य पदाधिकारीगण तथा राष्ट्रीय स्तर के बक्सर जिले के राष्ट्रीय स्टार के हॉकी के खिलाडियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में बक्सर जिले के राष्ट्रीय स्तर के सहभागिता रखने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। अंत में ट्रॉफी के साथ आई विशिष्ट टीम को शुभकामनाओं के संदेश के साथ विदा किया गया।

गौरतलब है कि विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी टीम हिस्सा ले रही हैं एवं अंतरराष्ट्रीय राजगीर खेल परिसर के हॉकी ग्राउंड में प्रतियोगिता के सभी मैच खेले जाएंगे।

भारत 2023 का विजेता है। इसलिए ट्रॉफी भारत के पास ही है, जो हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। ट्रॉफी गौरव यात्रा का उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति का विकास ओर खेल के क्षेत्र में राज्य की महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ- साथ भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी के गौरव के प्रति लोगों को जागरूक कर पहली बार बिहार में होने वाली इस प्रतियोगिता को सफल बनाना है।

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के लिए मास्कॉट “गुड़िया” है, जो बिहार में युवा लड़कियों के लिए एक प्रेमपूर्ण शब्द है। यह मास्कॉट “गौरैया” से प्रेरित है, जो एक संकटग्रस्त प्रजाति है, और यह सहनशक्ति, ताकत और प्राकृतिक धरोहर का प्रतिनिधित्व करती है। यह टूर्नामेंट 11 से 20 नवंबर 2024 तक बिहार के राजगीर में आयोजित किया जाएगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top