BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

मोतीहारी: मिशन परिवार विकास अभियान के तहत परिवार नियोजन मेले का हुआ उद्घाटन

– गन्ना मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने किया मेले का उद्घाटन  – सीएचसी, तुरकौलिया में 12 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण  –...

– गन्ना मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने किया मेले का उद्घाटन 

– सीएचसी, तुरकौलिया में 12 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण 

– परिवार नियोजन के लिए पुरुष नसबंदी है आसान प्रक्रिया

मोतिहारी। जिले में मिशन परिवार विकास अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तुरकौलिया में परिवार नियोजन मेले का उद्घाटन गन्ना मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने किया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तुरकौलिया में 12 महिलाओं का बंध्याकरण भी किया गया। मंत्री श्री पासवान ने बताया कि बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए क्षेत्र के लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि समय समय पर ऐसे परिवार नियोजन एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन होते रहना चाहिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ अर्जुन कुमार गुप्ता एवं बीसीएम विमलेन्दु शेखर ने बताया कि आशा व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जागरुक करने पर मेले में 12 महिलाओं ने बंध्याकरण कराई। 

प्रभारी डॉ अर्जुन कुमार गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर प्रत्येक माह की 21 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के मौके पर गर्भवती महिलाओ के स्वास्थ्य की जाँच की जाती है। जनसंख्या नियंत्रण हेतु बच्चों में अंतर व पहला बच्चा में थोड़ा देरी करने की सलाह दी जाती है। बीसीएम विमलेन्दु शेखर ने बताया कि 12 अंतरा इंजेक्शन लगाया गया वहीं 29 छाया, 18 माला एन तथा 120 कन्डोम वितरित किए गए।

वांछित लक्ष्य प्राप्त करना है जरुरी:

डीसीएम नंदन झा ने बताया कि सभी प्रखण्ड सामुदायिक उत्प्रेरक परिवार कल्याण परामर्शी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिशन परिवार विकास अभियान के तहत 30 सितम्बर तक का वांछित लक्ष्य प्राप्त करने के संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार से पत्र निर्गत किया गया है। सभी आशा को निदेशित किया गया है कि अभियान के दौरान एक-एक महिला बध्याकरण करवाना अनिवार्य है। सभी फैसिलिटेटर अपने समूह से 10 महिला बंध्याकरण एवं प्रत्येक फैसिलिटेटर 2 पुरुष नसबन्दी करना सुनिश्चित करें। कार्य क्षेत्र में अंतरा सुई, पपीआईयूसीडी, छाया, कण्डोम का वितरण करवाना सुनिश्चित किया जाए।

पुरुष नसबंदी भी है एक आसान प्रक्रिया:

परिवार नियोजन में पुरुषों को भी नसबंदी में भाग लेने की आवश्यकता है, क्योंकि पुरुष नसबंदी कम समय एवं बिना चीरा-टाका के आसानी से हो जाने वाली प्रकिया है। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अर्जुन कुमार गुप्ता, बीसीएम बीसीएम विमलेन्दु शेखर, बीएचएम नौशाद आलम, भीबीडीएस ओमकार नाथ, एएनएम, आशा, आशा फेसिलिटेटर व अन्य उपस्थित रहे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top