BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
6 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
7 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

वैशाली में आठ सौ आशा कार्यकर्ताओं को कालाजार पर मिल रहा प्रशिक्षण 

गुरुवार को सिविल सर्जन ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन  वेक्टर रोग से संबंधित भी मिली जानकारी वैशाली। सदर अस्पताल...

गुरुवार को सिविल सर्जन ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन 

वेक्टर रोग से संबंधित भी मिली जानकारी

वैशाली। सदर अस्पताल के प्रशासनिक भवन  में गुरुवार को कालाजार नियंत्रण के लिए जिले के आशा दीदियों के प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ श्यामनंदन प्रसाद एवं जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ गुड़िया कुमारी ने संयुक्त रूप से की। कालाजार नियंत्रणार्थ सर्विलांस को सशक्त करने के उद्देश्य से जिला के सभी प्रखंडों के कालाजार प्रभावित क्षेत्रों के कुल 800 आशा कार्यकर्ताओं को 30 -30 के बैच में प्रशिक्षण दिया जाना है।

वेक्टर से संबंधित रोगों का प्रशिक्षण वीबीडीसी धीरेंद्र जी, वीडीसीओ राजीव जी, जिला पीरामल लीड पीयूष ने दिया। प्रशिक्षण में  कालाजार के लक्षण, संभावित पीकेडीएल की पहचान, जांच, उपचार, बचाव हेतु घर-घर कालाजार नियंत्रणार्थ कीटनाशक दवा का छिड़काव आदि के बारे मे डॉ गुड़िया के द्वारा विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि चुकी हमने कालाजार उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और हम शून्य कालाजार की ओर बढ़ रहे हैं, ऐसे मे हमारे ऊपर और भी जवाबदेही है कि कोई भी व्यक्ति, जिसे दस दिन से अधिक समय से बुखार है।

उसपर नजर रखी जाए और अगर सामान्य उपचार ( एंटीबायोटिक या मलेरिया रोधी दवाओं) से बुखार ठीक नहीं हो रहा तो शीघ्र उनकी कालाजार की जांच कराई जाए और धनात्मक रिपोर्ट आने पर शीघ्र “एकल खुराक एम्बीजोम” से इलाज कराई जानी चाहिए। जिन मरीजों का 2 वर्ष पहले या अगर पहले भी कालाजार का इलाज हुआ है।

वैसे मरीजों में पीकेडीएल के पहचान के बारे में भी बताया गया। कालाजार के अलावे डेंगू/चिकनगुनिया, मलेरिया, फाइलेरिया तथा मस्तिष्क ज्वर के बारे भी जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में वीडीसीओ अंकित, अमित और कृष्णदेव जी सहित आशाकर्मी एवम अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

सरकार द्वारा रोगी को मिलती है आर्थिक सहायता

वेक्टर नियंत्रण पदाधिकारी डॉ गुड़िया कुमारी ने बताया कालाजार से पीड़ित रोगी को मुख्यमंत्री कालाजार राहत योजना के तहत श्रम क्षतिपूर्ति के रूप में पैसे भी दिए जाते हैं। बीमार व्यक्ति को 6600 रुपये राज्य सरकार की ओर से और 500 रुपए केंद्र सरकार की ओर से दिए जाते हैं। यह राशि वीएल (ब्लड रिलेटेड) कालाजार में रोगी को प्रदान की जाती है। वहीं चमड़ी से जुड़े कालाजार (पीकेडीएल) में 4000 रुपये  की राशि केंद्र सरकार की ओर से दी जाती है।

कालाजार के लक्षण

– लगातार रुक-रुक कर या तेजी के साथ दोहरी गति से बुखार आना। 

– वजन में लगातार कमी होना।

– दुर्बलता।

– मक्खी के काटे हुए जगह पर घाव होना।

– व्यापक त्वचा घाव जो कुष्ठ रोग जैसा दिखता है।

– प्लीहा में नुकसान होता है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top