BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

खुशखबरी : बिना राशन कार्ड के भी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं का बनेगा आयुष्मान कार्ड 

आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाएं : डीएम सौरभ जोरवाल  एप्प के माध्यम से स्मार्ट फ़ोन पर खुद ही ले...

आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाएं : डीएम सौरभ जोरवाल 

एप्प के माध्यम से स्मार्ट फ़ोन पर खुद ही ले सकते है मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ – डीपीसी जयंत कुमार 

5 लाख रूपये तक के मुफ्त उपचार का उठाएं लाभ, जिले के 20 सरकारी एवं 09 प्राइवेट संस्थानों में उपलब्ध है मुफ्त इलाज की सुविधा 

मोतिहारी। समहरणालय कक्ष में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के अधिकारियों व आयुष्मान भारत के जिला प्रतिनिधि की बैठक आयोजित की गईं जिसमें डीएम ने आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने का निर्देश देते हुए जिले में चल रहें कार्यों की समीक्षा की।

इस दौरान आयुष्मान भारत के डीपीसी जयंत कुमार ने बताया की पहले जिले के आम राशन कार्ड धारियों को प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभुक बनाया जाता था। परन्तु बिहार सरकार के नए फरमान के अनुसार एक खुशखबरी मिली है की राज्य समेत जिले भर के वैसी आशा व आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका जिनका आयुष्मान कार्ड अब तक नहीं बन पाया है। अपना खुद का आयुष्मान कार्ड खुद अपने ही स्मार्ट फ़ोन पर एप्प के माध्यम से बना सकती है।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ (5 लाख रूपये तक के मुफ्त उपचार) ले सकती है। वहीं जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में दोपहर 2 बजे से योग्य व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है ये बातें जिले के आयुष्मान भारत के डीपीसी जयंत कुमार ने बताई है। उन्होंने कहा की इस योजना के अन्तर्गत जिले के 20 सरकारी एवं 09 प्राइवेट संस्थानों में मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

डीपीसी जयंत कुमार ने बताया की योजना का लाभ देश के किसी भी सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में लिया जा सकता हैं। देशभर में 28000 से ज्यादा सरकरी एवं निजी अस्पताल योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध हैं। यह योजना सार्वजनिक व निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में भर्ती और उपचार के लिए प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये का कवर प्रदान करता हैं।

लाभार्थी को अस्पताल में कैशलेश स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जाती हैं। इसके अंतर्गत अस्पताल में भर्ती होने से होने से 3 दिन पूर्व और और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के 15 दिन बाद तक का इलाज एवं दवाओं का खर्च शामिल है। वहीं सेवाओं में उपचार, दवाई, जांच, भोजन, ओटी, आईसीयू शामिल है। 

28% लोगों ने अब तक बनवाया है आयुष्मान कार्ड

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बताया की आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लोगों को समाचार पत्रों, शोशल मिडिया, टेलीविजन के द्वारा प्रचार प्रसार कर जागरूक किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इस कार्ड को बनवाकर इस योजना का लाभ ले सकें।

अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 14455 या 104 पर कॉल करें। वहीं डीपीसी जयंत कुमार ने बताया की पूर्वी चम्पारण जिले में 09 लाख 15 हजार परिवार है जिनमें 06 लाख परिवार के 12 लाख 80 हजार 959 कुल 28.33 प्रतिशत लोगों ने आयुष्मान कार्ड बनवा लिया है। 

आयुष्मान कार्ड (गोल्डन कार्ड) खुद से बनाने का लिंक –

https://beneficiary.nha.gov.in

मोबाइल APP का लिंक-

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.beneficiaryapp&pcampaignid=web_share

आयुष्मान लाभार्थी अब अपना आयुष्मान कार्ड (गोल्डन कार्ड) खुद से बना सकते हैं। इसके अलावा आप किसी भी वसुधा केंद्र (साइबर कैफे) या अपने पंचायत के कार्यापालक सहायक के द्वारा भी बनवा सकते हैं।

कार्ड बनाने हेतु वीडियो का लिंक- 

कृप्या इसे अधिक से अधिक शेयर करें।

मौके पर डीडीसी समीर सौरभ, डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन, अनुश्रवण पदाधिकारी अमानुल्लाह अमन, महामारी पदा डॉ राहुल राज व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थें।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top