BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

अब टीबी मरीजों की होगी एक साथ 16 प्रकार की जाँच : डॉ रमेश चंद्रा 

टीबी मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों का हुआ प्रशिक्षण  बेतिया। टीबी मुक्त अभियान के तहत राजड्योढी कैंपस बेतिया में...

टीबी मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों का हुआ प्रशिक्षण 

बेतिया। टीबी मुक्त अभियान के तहत राजड्योढी कैंपस बेतिया में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह संचारी रोग एवं यक्ष्मा नियंत्रण अधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया डॉ रमेश चंद्रा की अध्यक्षता में एसटीएस एवं एसटीएलएस के टीबी मरीजों की जाँच के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डॉ रमेश चंद्रा ने बताया कि जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी मरीजों की मृत्यु से बचाव को अब एक साथ 16 प्रकार की जाँच की जाएगी। इसमें बीपी, वजन, शुगर, पल्स, छाती का एक्स रे, एचआईवी आदि की जाँच होगी। इससे मरीज के अंदर की कमियों की जानकारी होगी, कम समय में उनके स्वास्थ्य का डिटेल्स पता चलेगा और टीबी के साथ ही अन्य बीमारियों का पता चलने पर स्वस्थ किया जा सकेगा।

बैठक में प्रखंडवार टीबी नोटिफिकेशन, एचआईवी, डीबीटी, एनपीवाई, पीएमडीटी, आउटकम कॉन्सेन्ट, निक्षय औषधि करेंट स्टेटस के साथ सभी प्रकार की रिपोर्ट के साथ ही टीबी मुक्त पंचायत के पहल से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

टीबी मरीजों की करें खोज

टीबी मरीजों की खोज के लिए आशा व स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया कि घर-घर जाकर लोगों के टीबी के लक्षण का पता लगाएं। 2 हफ्ते से ज्यादा खांसी, बुखार होने पर उनको स्वास्थ्य केंद्र लाकर जाँच कराएँ। सर्वे के दौरान टीबी के लक्षणों वाले मरीज एवं टीबी के इलाजरत मरीजों की कॉन्टैक्ट लिस्ट तैयार करें।

वर्ष 2025 तक जिले को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसको लेकर जिला टीबी केंद्र द्वारा जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं। सर्वे के दौरान चिह्नित मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई, तो उनका निक्षय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते हुए इलाज शुरू करें। साथ ही, उनके परिवार के सभी सदस्यों की भी टीबी की जांच कराएँ, ताकि, टीबी के प्रसार को चिह्नित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान गांव के लोगों को सरकार द्वारा राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम की जानकारी दी जानी है। ताकि लोगों में जागरूकता आ सके। डॉ चंद्रा ने बताया कि जिले में टीबी मरीजों की पहचान से लेकर नि:शुल्क दवा वितरण एवं निक्षय योजना के तहत मरीजों को मिलने वाले लाभ को सुनिश्चित करें, ताकि टीबी को जल्द से जल्द समाप्त किया जा सके।

मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह संचारी रोग पदाधिकारी डॉ चेतन जायसवाल, जिला यक्ष्मा केंद्र के सूर्य नारायण साह एवं एसटीएस तथा एसटीएलएस व अन्य कर्मी उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top