BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
1 week ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

बेतिया : डीएम के नेतृत्व में जिलास्तरीय अधिकारियों का दल पहुंचा ठकराहां प्रखंड

विकास योजनाओं की हुई समीक्षा एवं निरीक्षण डीएम ने अधिकारियों के साथ किया ठकराहां प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण...

विकास योजनाओं की हुई समीक्षा एवं निरीक्षण

डीएम ने अधिकारियों के साथ किया ठकराहां प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण

बेतिया। डीएम दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में जिलास्तरीय अधिकारियों का दल गंडक पार के प्रखंड ठकराहा में पहुंचकर कर वहां विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय, ठकराहा का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय के स्थापना, सामाजिक सुरक्षा, नजारत आदि के कार्याे, संचिकाओं एवं अभिलेखों की जांच की। इसके साथ ही कर्मियों से किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली और बेहतर तरीके से कार्यों को निष्पादित करने हेतु निर्देशित किया।उन्होंने कार्यों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

कार्यालय के सभी संचिका एवं अभिलेख अपडेट रखने का निर्देश देते हुए कहा कि विभिन्न कार्यों से कार्यालय आने वाले व्यक्तियों को बेवजह परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाय। अगर किसी कर्मी द्वारा किसी भी व्यक्ति को बेवजह परेशान करने की शिकायत मिलेगी तो तुरंत जांच करायी जायेगी और सख्त कार्रवाई की जायेगी।

शिक्षको की उपस्थिति के बारे में भी जानकारी ली

जिलाधिकारी ने इस दौरान विद्यालयों में शिक्षको की उपस्थिति के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निरंतर अनुश्रवण करते रहने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को  बेहतर तरीके से कार्यालय का संचालन करने तथा आमजनों के कार्यों का त्वरित गति से नियमानुकूल संपादित करने हेतु निर्देशित किया।

सभी अधिकारियों ने किया अपने-अपने विभागों का निरीक्षण

जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिलास्तरीय पदाधिकारियों का दल अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। तदुपरांत प्रखंड सभागार में जिलाधिकारी द्वारा आज के निरीक्षण के दौरान की वस्तुस्थिति की समीक्षा की गई। जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने निरीक्षण एवं समीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी जिलाधिकारी को दी। 

जिलाधिकारी में स्पष्ट तौर पर कहा कि आज के इस निरीक्षण का उद्देश्य विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतरना, लंबित योजनाओं की वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए उसे जल्द से जल्द पूरा करना है। उन्होंने कहा की इस तरह का निरीक्षण सभी प्रखंडों में अब औचक किया जाएगा, जहाँ जिलास्तरीय पदाधिकारी प्रखंडों में पहुँच अपने-अपने विभागों के योजनाओं के क्रियान्वयन ससमय पूर्ण कराएंगे।

हमें मिल जुलकर विषम परिस्थिति का सामना करना होगा

जिलाधिकारी ने ज़ोर देकर कहा कि प्रखंड में जो भी जर्जर भवन है उसे ठीक किया जाना चाहिए। अगर फंड की कमी है तो आप योजना बनाकर भेजे।प्रखंड का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता में शामिल है। आपदा को लेकर जिलाधिकारी ने हिदायत दी कि इस मामले को गंभीरता से लेना होगा और सजग रहने की ज़रूरत है।

उन्होंने कहा कि हम लोग अभी कठिन समय से गुज़र रहे एक तरफ़ बाढ़ का ख़तरा है दूसरी तरफ़ कटान भी हो रहे हैं। हमारी फ़सलें प्रभावित हो रही है। ऐसे में हमें मिल जुलकर इस विषम परिस्थिति का सामना करना होगा। 

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्रीमती प्रतिभा रानी, अपर समाहर्ता,श्री राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता विभागीय जांच श्री कुमार रविंद्र, अपर।समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल कुमार सिन्हा,

अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री रामानूज सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, डॉ अनुपमा सिंह, विशेष रूप कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार सहित सभी जिलास्तरीय एवं अनुमंडल व प्रखंड स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top