BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
6 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
7 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

मोतीहारी : एईएस/जेई की रोकथाम के लिए अलर्ट मोड में रहें पदाधिकारी – डीएम 

चमकी बुखार की रोकथाम को लेकर जागरूकता जरूरी एईएस के स्वास्थ्य प्रबंधन में कोताही बर्दास्त नहीं  मोतिहारी। जिला समन्वय समिति...

चमकी बुखार की रोकथाम को लेकर जागरूकता जरूरी

एईएस के स्वास्थ्य प्रबंधन में कोताही बर्दास्त नहीं 

मोतिहारी। जिला समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित राधाकृष्णन भवन में आयोजित की गईं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों के साथ अन्य विभागों के पदाधिकारीयों को समन्वय कर चमकी बुखार की रोकथाम को लेकर आमजनों को जागरूक करने के साथ ही अलर्ट रहने का निर्देश दिया।

उन्होंने बताया कि गर्मियों में एईएस/जेई के मामले सामने आते है, ऐसे में इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, जीविका, शिक्षा विभाग द्वारा जागरूकता फैलाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने संध्या चौपाल लगाने का निर्देश दिया, साथ ही सभी पीएचसी, अनुमण्डलीय अस्पताल में चिकित्सकों के साथ ही दवा, बेड, एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं मौके पर सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रवण कुमार पासवान, डीएस डॉ अवधेश कुमार ने जिलाधिकारी को एईएस के इलाज व लक्षन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मार्च से लेकर जून तक एईएस का खतरा ज्यादातर रहता है

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रवण कुमार पासवान ने जिलाधिकारी को बताया की मार्च से लेकर जून तक एईएस का खतरा ज्यादातर बरकरार रहता है। एईएस से लड़ने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में तैयारियां की जा रही हैं। जिले की जीविका दीदियों, आशा फैसिलिटेटरों, नर्सो को समय समय पर एईएस से सम्बंधित प्रशिक्षण कराया जा रहा है व आवश्यक जानकारी दी जा रही हैं।

डॉ पासवान ने कहा बच्चों को एईएस से बचाने के लिए माता-पिता को शिशु के स्वास्थ्य के लिए अलर्ट रहना चाहिए। समय-समय पर देखभाल करते रहना चाहिए। स्वस्थ्य बच्चों को मौसमी फलों, सूखे मेवों का सेवन करवाना चाहिए। साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। छोटे बच्चों को मां का दूध पिलाना बेहद आवश्यक है।

चमकी से बचाव के उपाय

-चमकी बुखार से बच्चों को बचाने के लिऐ बच्चों को रात में सोने से पहले जरूर खाना खिलाए।

-सुबह उठते ही बच्चों को भी जगाकर देखें, कहीं बेहोशी या चमक तो नहीं। बेहोशी या चमक दिखते ही तुरंत एंबुलेंस या नजदीकी गाड़ी से सरकारी अस्पताल ले जाए।

-तेज धुप से दुर रखे।

-अधिक से अधिक पानी, ओआरएस अथवा नींबू-पानी-चीनी का घोल पिलाएं। 

-हल्का साधारण खाना खिलाएं, बच्चो को जंक-फुड से दुर रखे।

-खाली पेट फल और कच्ची लीची ना खिलाएं।

-रात को खाने के बाद थोड़ा मिठा जरूर खिलाएं।

-सड़े-गले फल का सेवन ना कराएं, ताजा फल ही खिलाएं।

-बच्चो को दिन में दो बार स्नान कराएं।

-घर के आसपास पानी जमा न होने दे। रात को सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करे।

बैठक में सिविल सर्जन, एसीएमओ, डीएस, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी, आईसीडीएस डीपीओ, डीसीएम, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, पिरामल डीएल, सिफार डीसी, भीडीसीओ  व अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top