BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
1 week ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

डीएम अंशुल अग्रवाल ने नगर पंचायत ब्रह्मपुर का किया निरीक्षण, नगर निकाय क्षेत्र में स्थल चिन्हित कर पार्क/मनोरंजन केन्द्र विकसित करने का निर्देश

बक्सर । जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा नगर पंचायत ब्रह्मपुर का निरीक्षण किया गया। समीक्षा के क्रम में पाया...

बक्सर । जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा नगर पंचायत ब्रह्मपुर का निरीक्षण किया गया। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि नगर निकाय क्षेत्र में तालाब/शौचालय का अभी तक बंदोबस्त नहीं किया गया है। श्रावणी मेला को देखते हुए शौचालय इत्यादि का निःशुल्क व्यवस्था करना एवं श्रावणी मेला के उपंरात तालाबों का बंदोबस्त करने का निर्देश दिया गया।

पृच्छा के क्रम में ज्ञात हुआ कि नगर पंचायत ब्रह्मपुर क्षेत्र अंतर्गत कहीं भी पार्क एवं मनोरंजन केन्द्र विकसित करने हेतु स्थल चिन्हित नहीं किया गया है। इस संबंध में अंचलाधिकारी ब्रह्मपुर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय ब्रह्मपुर को नगर निकाय क्षेत्र में स्थल चिन्हित कर पार्क/मनोरंजन केन्द्र विकसित करने का निर्देश दिया गया एवं सार्वजनिक स्थल पर सेल्फी प्वाईंट बनाये जाने का भी सुझाव दिया गया।

समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अभी तक नगर पंचायत ब्रह्मपुर के कार्यालय के लिये भूमि उपलब्ध नहीं है। अंचलाधिकारी ब्रह्मपुर द्वारा बताया गया कि प्रखंड परिसर के पास ही जिला परिषद की खाली भूमि उपलब्ध है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी डुमराँव, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत ब्रह्मपुर एवं अंचलाधिकारी ब्रह्मपुर को निर्देश दिया गया कि जिला परिषद से समन्वय स्थापित कर भूमि उपलब्धता हेतु आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत ब्रह्मपुर के द्वारा कोई भी ठोस कार्य नहीं किया जा रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत ब्रह्मपुर को निर्देश दिया गया कि नगर पंचायत द्वारा उपरोक्त निर्देश के आलोक में प्रगति लाने के लिए कार्य योजना तैयार कर सक्षम प्राधिकार से अनुमोदन कराकर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत द्वारा बताया गया कि कूड़ा डंपिंग पॉइंट का चयन कर लिया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि कूड़ा को चिन्हित स्थल पर ही डंप करेंगे एवं नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत सभी कूड़ा पॉइंट को शून्य करना सुनिश्चित करेंगे।

नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत सफाई कर्मियों के उपलब्धता के संबंध में पृच्छा करने पर कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत ब्रह्मपुर के द्वारा बताया गया कि आउटर्सोसिंग एजेंसी के माध्यम से सफाई कर्मियों की सेवा नहीं ली जा रही है। वर्तमान में कार्यालय स्तर से ही सफाई कर्मियों को रखा गया है। निर्देशित किया गया कि सफाई कर्मियों को नियमित रूप से मानदेय भुगतान एवं ईपीएफ की कटौती भी कराना सुनिश्चित करेंगे।

कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत ब्रह्मपुर को निर्देशित किया गया कि सुव्यवस्थित तरीके से हाट बाजार विकसित कराने हेतु स्थल चिन्हित करना सुनिश्चित करेंगे।

श्रावणी मेला को मद्देनजर नगर निकाय क्षेत्र में विशेष कर मंदिर परिसर के आस-पास क्षेत्रों में सीसीटीवी, शौचालय, साइनेज (यथा प्रवेश द्वार, निकास द्वार) प्रमुख स्थानों पर लगाने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय ब्रह्मपुर को दिया गया।

श्रावणी मेला को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर अतिक्रमण हटाने, जगह-जगह पर डस्टबीन रखवाने एवं वार्डवार साईनेज भी लगाने का निर्देश दिया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि बक्सर नगर परिषद या डुमराँव नगर परिषद कार्यालय से समन्वय स्थापित कर चलंत शौचालय की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top