BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
7 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
7 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

डीएम ने किया स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, भव्या पोर्टल पर जिन डॉक्टरों की ओपीडी 10 से कम है, उनसे स्पष्टीकरण करने का निर्देश

बक्सर। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।...

बक्सर। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई। मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के संबंध में समीक्षा की गई। जिसमें जिलें के संस्थागत प्रसव का प्रतिशत 26.97 है।

इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए निजी एवं गैर सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों के आँकडों की प्रविष्टि पोर्टल पर करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिलें में गैर कानूनी तरीके से प्रसव कार्य में संलिप्त व्यक्तियों/संस्थानों की अद्यतन सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। ताकि उनके विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकें। टेली परामर्श की समीक्षा की गई।

बक्सर जिलें का प्रतिशत 97.34 है। टेली परामर्श में उतम कार्य करने वाले 02 चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र देने का निर्णय लिया गया। साथ ही शून्य टेली परामर्श वाले 02 चिकित्सकों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सदर अस्पताल बक्सर एवं अनुमंडलीय अस्पताल डुमराँव के प्रबंधन की समीक्षा करते हुए उसे और अधिक बेहतर करने का निर्देश दिया गया।

महिला बंध्याकरण की समीक्षा की गई। जो वर्ष 2023-24 में 56.86 प्रतिशत था। सिविल सर्जन बक्सर को निर्देश दिया गया कि आशा कार्यकर्ताओं, बीएचएम एवं बीसीएम के साथ समीक्षा कर महिला बंध्याकरण हेतु साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रगति प्राप्त करने को कहा गया।

सदर अस्पताल बक्सर एवं अनुमंडलीय अस्पताल डुमराँव में जीविका के माध्यम से साफ-सफाई एवं कपड़ा घुलाई के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि उक्त कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि स्वास्थ्य संस्थान के सभी कर्मियों को आमजनों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करने के लिए प्रशिक्षित/उन्मुखीकरण करना सुनिश्चित करेंगे।

जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सदर अस्पताल बक्सर एवं अनुमंडलीय अस्पताल डुमराँव के तर्ज पर सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं अतिरिक्त प्राथकिम स्वास्थ्य केन्द्र में भी बायोमैट्रिक उपस्थिति लागू करवाना सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी द्वारा भव्या पोर्टल पर जिन डॉक्टरों की ओपीडी 10 से कम है, उनसे स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन बक्सर को सप्ताह में दो दिन स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण कर समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सदर अस्पताल बक्सर के मेन गेट पर सिविल सर्जन एवं डीपीएम का मोबाइल नम्बर एवं दलालों से सावधान का 10X12 साईज का बैनर/पोस्टर लगाने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा पिछले कुछ दिनों में अनुपस्थिति या देर से आने पर कुल 06 डॉक्टरों का वेतन रोका गया है। साथ ही सिविल सर्जन बक्सर से कारण पृच्छा करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लक्ष्य, एनक्यूएएस, कायाकल्प प्रमाणन के लिए बीएचएम को नोडल बनाया गया है। साथ ही इस कार्य के लिए डीपीएम बक्सर को नोडल नियुक्त किया गया है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top