BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति एवं जिला परामर्शदातृ समिति की हुई बैठक, मौजूद रहें प्रभारी मंत्री नितिन नवीन

बक्सर‌। मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा विधि विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री बक्सर जिला की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन...

बक्सर‌। मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा विधि विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री बक्सर जिला की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति एवं जिला परामर्शदातृ समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक के क्रम में मंत्री द्वारा महत्वपूर्ण निदेश दिये गये।

सर्वप्रथम प्रभारी मंत्री के द्वारा समाहरणालय परिसर अवस्थित पार्क में वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। रूटीन कार्य से उपर उठकर जनहित में कार्य करें। प्रभारी मंत्री, बक्सर अनुमंडल अस्पताल डुमराँव में कार्यरत साफ-सफाई की एजेंसी के द्वारा बरती जा रही अनियमितताओं के संबंध में प्रभारी मंत्री द्वारा सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच) बक्सर के जाँच प्रतिवेदन के आलोक में संबंधित एजेंसी के विरूद्ध कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

साथ ही 48 घंटों के अंदर अद्यतन प्रगति प्रतिवदेन से विभाग को अवगत करायेंगे। प्रभारी मंत्री द्वारा सिविल सर्जन को सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव को बढाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ-साथ निर्देशित किया गया कि निजी एवं गैर सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव के आँकडों की प्रविष्टि पोर्टल पर कराना सुनिश्चित करेंगे।

अवैध रूप से कार्यरत चिकित्सकों के विरूद्ध कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही प्रत्येक माह को संस्थागत प्रसव का प्रतिवेदन प्रभारी मंत्री को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। प्रभारी मंत्री के द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि किसान चौपाल के आयोजन के संबंध में संबंधित क्षेत्र के माननीय जनप्रतिनिधियों को पूर्व से अवगत करायेंगे।

साथ ही कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि कृषि कार्य हेतु कृषि फीडर के माध्यम से विद्युत आपूर्ति कराना सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालक अभियंता गंगा पम्प नहर चौसा को निर्देशित किया गया कि खेतों में सिंचाई हेतु आखिरी छोर तक पानी की उपलब्धता यथाशीघ्र करायेंगे।

प्रभारी मंत्री द्वारा सभी नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि नगर निकाय क्षेत्र में साफ-सफाई कार्य एवं जलजमाव से निदान हेतु प्राथमिकता के तौर पर कार्य करेंगे। प्रभारी मंत्री के सिविल सर्जन को निदेश दिया गया कि वंचित योग्य लाभुकों को आयुष्मान भारत योजना से आच्छादित करते हुए ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करेंगे।

इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी को भी आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी मंत्री द्वारा बताया गया कि शत-प्रतिशत जरूरतमंदों को विभिन्न पेंशन योजनाओं से आच्छादित करना सरकार की प्राथमिकता है। इस संबंध में सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग को निर्देशित किया गया कि अगले 07 दिनों के अन्दर लक्ष्य का पुर्ननिर्धारण करते हुए प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करेंगे।

प्रभारी मंत्री द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिला अंतर्गत सभी विद्यालयों का निरीक्षण कराते हुए उसमें मूलभूत सुविधाओं यथा शौचालय, पेयजल, बेंच डेस्क, चाहर दिवारी इत्यादि की उपलब्धता के संबंध में प्रतिवेदित करेंगे। साथ ही सभी विद्यालयों में मुलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।

जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत जिला परामर्शदातृ समिति की बैठक के क्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त बक्सर को निर्देश दिया गया कि जिला अंतर्गत सघन वृक्षारोपण करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सभी सार्वजनिक आहर, तालाब एवं पईनों को अतिक्रमण मुक्त करते हुए उनका जीर्णोद्धार करना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक के उपरान्त मंत्री महोदय द्वारा 04 लाभार्थियों को पर्चा वितरण किया गया, जिसमें 03 लाभुकों को गृहस्थल पर्चा का वितरण किया गया जिसमे भूमिहिन को सरकार के द्वारा निवास के लिए 03 डी0 भूमि उपलब्ध कराया जाता है। जो निम्नवत हैः-

01. नजबून बेगम पति-मुल्तान हजाम सा0-मठिला 02. मबसुदीन हजाम पिता -स्व0 नईम हजाम सा0-मठिला 03. हसीना खातुन पति-सोनू हजाम सा0-मठिला। इसके साथ 01. BPPHT के तहत मोहन राम, पिता-स्व0 गुजरी राम सा0-सुरौन्धा को एवं 05 डी0 भूमि पर्चा का वितरण किया गया।

बैठक में सदस्य विधान परिषद (शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र), सदस्य विधान सभा बक्सर सदर, सदस्य विधान सभा राजपुर, सदस्य विधान सभा डुमरांव,अध्यक्ष जिला परिषद, मुख्य पार्षद बक्सर नगर परिषद, मुख्य पार्षद नगर परिषद डुमरांव, अध्यक्ष नगर पंचायत चौसा, अध्यक्ष नगर पंचायत इटाढी, जिला पदाधिकारी बक्सर, पुलिस अधीक्षक बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी पदाधिकारी उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top