BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

वैशाली : जनसंख्या स्थिरीकरण पर जागरूक समाज के लिए स्वास्थ्य मेले का आयोजन

– चार स्टॉलों में परिवार नियोजन के विविध उपायों पर मिली जानकारी  – आमजन में जागरूकता के लिए जागरूकता रथ...

– चार स्टॉलों में परिवार नियोजन के विविध उपायों पर मिली जानकारी 

– आमजन में जागरूकता के लिए जागरूकता रथ भी किए गए रवाना

वैशाली। मिशन परिवार विकास की राह आसान करने तथा जनसंख्या स्थिरीकरण पर जिलेवासियों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया l। इस स्वास्थ्य मेले की खासियत रही कि इसके चार स्टॉलों में नव विवाहितों के परिवार नियोजन से लेकर जनसंख्या स्थिरीकरण तक की सामग्री और उसकी जानकारी उपलब्ध थी।

मेले का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ श्यामनंदन प्रसाद ने किया। इसके बाद सिविल सर्जन ने एसीएमओ और डीसीएम से परिवार नियोजन पर चल रही गतिविधियों और वर्तमान स्थिति की जानकारी सहित स्टॉलों का मुआयना किया। सीएस ने कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण पर हमारा समाज जागरूक हो इसके लिए समय समय पर परिवार नियोजन के लिए अभियान और स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाता रहा है। हमें अभी भी समाज में पुरूषों को परिवार नियोजन के लिए आगे लाना होगा, बिना उनकी भागीदारी के यह अभियान सफल नहीं हो सकता।

डीसीएम निभा रानी सिन्हा ने बताया कि मिशन परिवार विकास अभियान दिनांक 11 से 26 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन मंगलवार को किया गया। चार स्टॉल में परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधन के बारे में पूर्ण जानकारी और उपलब्धता रही। जिले में 1050 महिला बंध्याकरण तथा 105 पुरूष नसबंदी का लक्ष्य भी मिला है। वहीं नर्सिेग छात्राओं ने साइकिल रैली निकाल शहरी मार्गों पर लोगों को परिवार नियोजन पर जागरूक किया है।

जागरूकता रथ रवाना

डीसीएम निभा रानी सिन्हा ने बताया कि परिवार नियोजन और जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर पूरे जिले में 18 ई रिक्शा जागरूकता रथ को रवाना किया गया है। इसमें दो रथ शहरी यूपीएचसी और एक एक रथ प्रत्येक प्रखंड में जागरूकता फैलाएगी।

मौके पर सिविल सर्जन श्याम नंदन प्रसाद, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ उदय नारायण सिन्हा, एनसीडीओ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ कुमार मनोज, डीसीएम निभा रानी सिन्हा, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी रितुराज सुचित सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top