BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
5 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
5 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

सारण में 37.92 लाख आबादी को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से बचाव की दवा : डॉ दिलीप

• अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर मीडिया कार्यशाला आयोजित • सभी निजी और सरकारी विद्यालयों व कार्यालयों में लगेगा...

• अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर मीडिया कार्यशाला आयोजित

• सभी निजी और सरकारी विद्यालयों व कार्यालयों में लगेगा बूथ

• सीफार संस्था के सहयोग से आयोजित हुआ मीडिया उन्मुखीकरण कार्यशाला

• हाथीपांव से बचाव के लिए तीन तरह की दवा खिलायी जायेगी

छपरा। फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जिले में 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरूआत की जायेगी। अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला मलेरिया कार्यालय में जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया।

सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च संस्था के सहयोग कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि सारण में 37 लाख 92 हजार 159 लोगों को दवा खिलायी जायेगी। अभियान के दौरान जिले में 5 लाख 88 हजार 834 घरों को लक्षित किया गया है। सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को सफल बनाने में मीडिया की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।

मीडिया के माध्यम से इस अभियान को जन-सहभागिता में तब्दील कर सफल बना सके है। 10 फरवरी से अभियान की शुरूआत होगी। 17 दिनों तक अभियान चलेगा, शुरूआती तीन दिनों तक बूथ लगाकर दवा खिलायी जायेगी। निजी और सरकारी विद्यालयों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौक-चौराहा, पंचायत भवन, सरकारी कार्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पीएचसी, सीएचसी और स्वास्थ्य केंद्रों में बूथ लगाकर दवा खिलायी जायेगी।

स्कूलों में लंच समय खाना खाने के बाद बच्चों को दवा खिलाना है। ताकि बच्चें दवा खाने के बाद अपने घर के लोगों को भी इसके बारे में जागरूक कर सके। अभियान से पहले स्कूलों में फाइलेरिया कक्षा आयोजित किया जाये, जिसमें सभी बच्चों को फाइलेरिया बीमारी के बारे में तथा दवा खाने की जानकारी दी जाये।

बच्चों के कॉपी पर एमडीए की दवा खाने का संदेश दिया जाये और परिजन से हस्ताक्षर कराकर उसे जमा करांए। उसके बाद 14 दिनों तक आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर दवा खिलायेंगी। शहरी क्षेत्र में स्वयंसेवक और आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा दवा खिलायी जायेगी। इस अभियान में जीविका, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, पंचायती राज, स्वास्थ्य विभाग की सहभागिता सुनिश्चित की गयी है। डॉ दिलीप ने कहा कि दवा खिलाने के 1884 टीम गठित किया गया है। 3357 ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर, 179 सुपरवाइजर लगाये गये है।

किसी भी हाल में खाली पेट नहीं खानी है दवा

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि यह दवा किसी भी परिस्थिति में खाली पेट नहीं खाना है। कुछ खाने के बाद हीं दवा को खाना है, उसके बाद एक ग्लास पानी पीना है। अल्बेंडाजोल की दवा को चबाकर खाना है। फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने पहल की है।

इस बार तीन तरह की दवा खिलायी जायेगी। जिसमें डीईसी, अल्बेंडाजोल और आइवरमेक्टिन शामिल है। ट्रीपल ड्रग थेरेपी के माध्यम से सारण जिला फाइलेरिया मुक्त होगा। सारण में दो प्रखंड मढौरा और अमनौर फाइलेरिया उन्मूलन की ओर अग्रसर है। यहां में माइक्रो फाइलेरिया का रेट 1 प्रतिशत से नीचे है। इसलिए इन दो प्रखंडों में दवा नहीं खिलायी जायेगी।

दवा खुद खायें और अपने परिवार के सभी सदस्यों को खिलाएं

जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार सुधीर कुमार ने कहा कि इस अभियान में जन-सहभागिता जरूरी है। फाइलेरिया यानी हाथीपांव एक ऐसी बीमारी है जो एक बार हो जाये तो आपको जीवन भर के लिए दिव्यांग बना देती है। हाथी पांव का इलाज संभव नहीं है। ऐसे में सभी से अपील है कि दवा स्वयं खायें और अपने परिवार के सभी सदस्यों को खिलायें। तभी फाइलेरिया मुक्त जिला का सपना साकार हो सकेगा। 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा नहीं खिलायी जायेगी।

आइवरमेक्टिन दवा हाइट के अनुसार देना है। 90 से 119 सेमी लंबाई वाले को एक गोली, 120 से 140 सेमी लंबाई वाले को 2 गोली, 141 से 158 सेमी वाले को 3 गोली और 159 सेमी से ज्यादा चाहे जितना भी हो उसे 4 गोली देनी है। वहीं 2 से 5 वर्ष आयु वर्ग को डीईसी की एक गोली और अल्बेंडाजोल की एक गोली, 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग को डीईसी की दो गोली और अल्बेंडाजोल की एक गोली, 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाले 3 डीईसी और एक अल्बेंडाजोल की गोली देनी है।

सुक्रत्या मोबाइल ऐप से होगी निगरानी

जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम अरविन्द कुमार ने कहा कि सर्वजन दवा सेवन अभियान की मॉनिटरिंग मोबाइल ऐप के माध्यम से की जायेगी। इसके साथ हीं प्रखंड स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है, ताकि कहीं भी कोई प्रतिकूल प्रभाव सामने आने पर तुरंत रिस्पांस किया जायेगा। इसके साथ हीं सुपरविजन के लिए अलग-अलग टीम गठित की गयी है। जो क्षेत्र में जाकर अभियान के दौरान अनुश्रवण करेगी।

इस मौके पर जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम अरविन्द कुमार, वेक्टर जनित रोग सलाहकार सुधीर कुमार, पीरामल के डिस्ट्रिक्ट लीड हरिशंकर कुमार, प्रोग्राम लीड अरविन्द पाठक, सीफार के प्रमंडलीय कार्यक्रम समन्वयक गनपत आर्यन, प्रोग्राम एसोसिएट कृष्णा सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top