BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
3 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
4 days ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
4 days ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

बेतिया : परिवार नियोजन पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

दो बच्चों के जन्म के बीच कम से कम तीन साल का हो अंतर, अनचाहे गर्भ से बचने के लिए...

दो बच्चों के जन्म के बीच कम से कम तीन साल का हो अंतर,

अनचाहे गर्भ से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास ‘बास्केट ऑफ़ च्वाइस’ मौजूद है : डीसीएम राजेश कुमार

बेतिया। जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए पीएसआई इंडिया के सहयोग से शहर के एक निजी होटल में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सीएस डॉ श्रीकांत दुबे ने कहा कि परिवार-समाज और देश की खुशहाली के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण होना चाहिए। कम उम्र में विवाह पर रोक लगानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि जरूरी हो गया है कि हर कोई छोटे परिवार के बड़े फायदे के बारे में गंभीरता से विचार करे। इसके अलावा बच्चे का जन्म तभी हो, जब माता-पिता उसके लिए पूरी तरह तैयार हों। अनचाहे गर्भ से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास ‘बास्केट ऑफ़ च्वाइस’ मौजूद है। 

दो बच्चों के जन्म के बीच कम से कम तीन साल का हो अंतर

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्रा ने बताया कि दो बच्चों के जन्म के बीच कम से कम तीन साल का अंतर रखना चाहिए। ताकि महिला का शरीर पूरी तरह से दूसरे गर्भधारण के लिए तैयार हो सके। इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को भी सुधारा जा सकता है।

उन्होंने नव दम्पतियों को शादी के दो साल बाद ही बच्चे के बारे में सोचने के प्रति जागरूक करने की बात कही, क्योंकि पहले जरूरी है कि पति-पत्नी एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझें, परिवार को समझें और अपने को आर्थिक रूप से इस काबिल बना लें कि अच्छी तरह से बच्चे का लालन-पालन कर सकें। तभी बच्चा पैदा करने की योजना बनाएं। 

अनचाहे गर्भ से बचने के लिए स्थायी व अस्थायी संसाधन मौजूद है

जिले के आशा समन्वयक राजेश कुमार ने कहा की अनचाहे गर्भ से बचने के लिए जिले के स्वास्थ्य केन्द्रो पर स्थायी व अस्थायी संसाधन मौजूद है। उन्होंने बताया की आशा कार्यकर्त्ताओं द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए नव विवाहित जोड़े को ‘नई पहल’ किट दी जाती है,

उन्हें अनचाहे गर्भ से बचने के साथ ही गर्भनिरोधक गोली, कंडोम, छाया, प्रसव के तुरंत बाद लगने वाली पीपीआईयूसीडी, बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी की जानकारी दी जाती है। उन्होंने बताया की परिवार नियोजन के सूचकांक में अच्छी प्रगति हुई है,

पश्चिम चंपारण जिले में कुल प्रजनन दर 4.0 से घटकर (एनएफएचएस) 3.01 हो गया है जो 0 .9 प्रतिशत का सुधार हुआ है, बिहार के 38 जिलों में अच्छा सुधार हुआ है। जिले में अनमेट नीड 22.3 से घटकर 12.1 तक हुआ है। यह भी बहुत अच्छा संकेत है।

आशाओं, परिवार नियोजन कॉउंसलर व एएनएम के से सहयोग एवं जागरूकता से परिवार नियोजन साधनों की समुदाय स्तर मांग मांग बढ़ी है। उन्होंने बताया की अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 तक 48 पुरुषों की नसबन्दी की गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 11 हजार 500 से ज्यादा बंध्याकरण किया गया।

इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्रा, गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ मूर्तजा अंसारी, पीएसआई इंडिया के राज्य प्रतिनिधि विवेक मालवीय, डीसी प्रताप कोशियरी, डॉ प्रेमा, सिफार डीसी सिद्धांत कुमार, रंजन मिश्रा, बीसीएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थें।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top