BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
6 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
6 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

मोतीहारी : जेई का मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

बंजरिया प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र में कराया जा रहा है बच्चों का टीकाकरण, जिले के बंजरिया प्रखंड में आया जेई...

बंजरिया प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र में कराया जा रहा है बच्चों का टीकाकरण, जिले के बंजरिया प्रखंड में आया जेई का मामला, बच्चे का पटना में चल रहा है इलाज

जेई पीड़ित बच्चे के घर के 500 मीटर दूरी तक कराई जाएगी फागिंग, एईएस/जेई से बचाने के लिए बच्चे पर ध्यान दें माता-पिता

मोतिहारी। जिले के बंजरिया प्रखंड के ग्राम सिसवा में जेई का मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। जिले के सदर अस्पताल समेत सभी अस्पतालों में बनाए गए एईएस/जेई के वार्ड चिकित्सक, दवाओं व इमरजेंसी सुविधाओं के साथ मुस्तैद है।

जिले के सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के अनुसार पूर्व में ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारीयों को एईएस/जेई के मामलों को लेकर एलर्ट रहने का निर्देश दिया जा चूका है। उन्होंने बताया कि जिले के सदर अस्पताल समेत पीएचसी, सीएचसी में एईएस व जेई के स्पेशल वार्ड बनाए गए है।

जहां चमकी बुखार के मरीजों के लिए बेड के साथ इलाज और जांच की समुचित व्यवस्था की गयी है। भीबीडीएस सुमन कुमार ने बताया की बंजरिया प्रखंड के ग्राम सिसवा, पंचायत पूर्वी सिसवा के वार्ड नंबर 13 शेख टोला मस्जिद के पास जेई का मरीज मो. शमद पिता मो.शाहिल के मिलने के बाद आशा कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर बच्चों की निगरानी की जा रही है,

बुखार या अन्य बीमारियों से ग्रसित बच्चों की देखरेख पीएचसी द्वारा की द्वारा की जा रही है, आंगनबाडी केंद्र पर जेई से बचाव को बच्चों को टीका लगाया जा रहा है। वहीं वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल ऑफिस के निर्देशानुसार पीड़ित बच्चे के घर फॉलोअप किया जा रहा है, पीने का पानी, शौचालय, रहन सहन, आदि की देख रेख की जा रही है।

बच्चे के घर से 500 मीटर दुरी तक फॉगिंग कराया जाएगा। उन्होंने बताया की गर्मियों के मौसम में एईएस/जेई का खतरा बना रहता है ऐसे में बच्चों को इसके खतरे से बचाने को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चौपाल लगाया जा रहा है, स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण कराया जा रहा है। ताकि बच्चे एईएस जेई के प्रभाव से सुरक्षित रहें। 

इलाज के बाद बच्चा है स्वस्थ

भीबीडीएस सुमन कुमार ने बताया की जेई से पीड़ित 01 वर्ष के बच्चे मो. शमद के पिता मो.शाहिल ने बताया की बच्चे का जन्म के बाद से ही शरीर काफी कमजोर था, वह हमेशा बीमार रहता था, इसी क्रम में उसे 03 मई को बुखार, डायरिया हुआ,

तब गांव के ही दवा दुकान से दवा लेकर इलाज कराया परन्तु ज्यादा दिक्कत होने पर मोतिहारी के प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया गया। पुनः स्थिति नहीं सुधरने पर पटना पीएमसीएच भर्ती कराया गया जहां जेई होने की जानकारी मिलि, बच्चा इलाज के बाद अब स्वस्थ है।

एईएस/जेई से बचाने के लिए बच्चे पर ध्यान दें माता-पिता

डीभीबीडीसीओ डॉ शरत चंद्र शर्मा ने बताया की जापानी इंसेफ्लाइटिस एक गंभीर बीमारी है। जो संक्रमित मच्छरों द्वारा फैले वायरस के कारण होता है। जेई वायरस मच्छर से फैलने वाले वायरस के समूह में से एक है जो मस्तिष्क की सूजन का कारण होता है,

उन्होंने बच्चों को एईएस/जेई से बचाने हेतु अधपके फल नहीं खाने, रात को बिना खाए न सुलाने, सुबह उठने पर बच्चों की स्वास्थ्य देखने, संतुलित आहार, रात में कुछ मीठा वस्तु खिलाने की बात बताने के साथ ही बच्चे पर माता-पिता को ध्यान देने की जरूरत बतायी।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top