BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

बक्सर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी प्रथम मतदान पदाधिकारी हुए प्रशिक्षित

बक्सर। आसन्न लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल संचालन को लेकर डीएम अंशुल अग्रवाल के निर्देशानुसार 33- बक्सर संसदीय निर्वाचन...

बक्सर। आसन्न लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल संचालन को लेकर डीएम अंशुल अग्रवाल के निर्देशानुसार 33- बक्सर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी प्रथम मतदान पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एमपी हाई स्कूल, बक्सर में किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दो पालियों में क्रमशः पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक एवं अपराह्न 2:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण अपर समाहर्ता सह वरीय प्रभारी प्रशिक्षण कोषांग, कुमारी अनुपम सिंह द्वारा किया गया। 

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण कोषांग के मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा सभी प्रथम मतदान पदाधिकारियों को पीठासीन  पदाधिकारियों की भांति सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रथम मतदान पदाधिकारी को बीयू, सीयू एवं वीवीपीएटी के कनेक्शन के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें मशीन पर आने वाले सभी प्रकार के डिस्प्ले, त्रुटि एवं उसके समाधान के बारे में बताया गया।

बताया गया कि प्रथम मतदान पदाधिकारी मतदान दल के सदस्य होते हैं अतः उन्हें मतदान के दिन महत्वपूर्ण कार्यों का निष्पादन करना होता है। बताया गया कि प्रथम मदान पदाधिकारी निर्वाचक नामावली की चिन्हित प्रति का प्रभारी होता है तथा मतदाता के पहचान के लिए उत्तरदायी होता है। मतदान केंद्र में प्रवेश करने पर मतदाता सीधे प्रथम मतदान पदाधिकारी के पास आते हैं,

जो उनकी पहचान करते हैं एवं पहचान के उपरांत उन्हें आगे मतदान के लिए भेजते हैं। सभी प्रथम मतदान पदाधिकारियों को मतदान अभिकर्ताओं के सामने मॉक पोल कैसे करना है, इसकी जानकारी दी गई। मॉक पॉल के पश्चात ईवीएम मशीन की सीलिंग प्रक्रिया के बारे में बताया गया। उसके पश्चात मॉक पोल प्रमाण पत्र एवं अन्य सभी प्रकार के प्रपत्रों को भरने के बारे में बताया गया। 

अपर समाहर्ता द्वारा सभी प्रथम मतदान पदाधिकारियों को चुनाव की महत्ता को देखते हुए पूरी लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी पदाधिकारियों से चुनाव के दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने का भी अनुरोध किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता सह वरीय प्रभारी कुमारी अनुपम सिंह, नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग कृष्णा कुमार, मुख्य मास्टर प्रशिक्षक शिव प्रकाश राय, मास्टर प्रशिक्षक अभिनीत कुमार सिन्हा एवं प्रशिक्षण कोषांग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top