BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
5 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
5 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

अंतरजिला एवं अंतरराज्यीय भारी वाहनों के परिचालन के लिये 7 दिनों के लिये प्रयोगिक व्ययवस्था होगी लागू

प्रमुख शहरों/बाजारों में लगने वाले ट्रैफिक जाम को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बैठक कर सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल...

प्रमुख शहरों/बाजारों में लगने वाले ट्रैफिक जाम को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बैठक कर सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारी से सुझाव प्राप्त कर लिये गये निर्णय के अनुरूप होगी प्रायोगिक यातायात व्यवस्था 7 दिनों के लिए लागू

यह व्यवस्था प्रातः 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक के लिये रहेगी लागू, 7 दिनों के बाद पुनः समीक्षा कर इसे जारी रखने या संशोधित करने के संबंध में लिया जायेगा निर्णय*

सारण, छपरा। जिला के कई महत्वपूर्ण शहरों एवं मुख्य बाजारों में भारी वाहनों के परिचालन के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न होने की शिकायत जिलाधिकारी को प्राप्त हो रही है। ट्रैफिक जाम के कारण आम लोगों के साथ साथ दलों के चुनाव प्रचार एवं अन्य प्रशानिक कार्यों में भी कठिनाई संज्ञान में आ रही है।

इसको लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी श्री अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ०गौरव मंगला द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक आहुत की गई।

दिन में भारी वाहनों के परिचालन के कारण लग रहे ट्रफिक जाम से निदान को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था के सबंध में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी से सुझाव प्राप्त किये गये।

प्राप्त सुझावों के आधार पर आगामी 7 दिनों के लिये प्रायोगिक तौर पर दिन में भारी वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये:-

1) हाजीपुर से छपरा आने वाले भारी वाहनों के परिचालन को रेगुलेट करने हेतु सोनपुर के शिवबचन चौक से भारी वाहनों को डायवर्ट कर रामाशीष चौक से अंजान पीर पर मोड़ते हुये लालगंज, रेवाघाट, मकेर, परसा होते हुये छपरा जायेगी। इसके लिये शिवबचन चौक पर बैरियर लगाने तथा रूट डायवर्सन से संबंधित बड़े बैनर लगाने का निदेश अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर को दिया गया।

2) दरियापुर एवं परसा में भारी वाहनों के परिचालन पर नियंत्रण हेतु परीक्षण चौक से आगे विजय ढाबा के पास भारी वाहनों एवं आवश्यकतानुसार छोटे वाहनों का रूट डायवर्ट कर फोरलेन के रास्ते हराजी होते हुये छपरा अथवा डेरनी से भेल्दी होते हुये NH-722 के माध्यम से मकेर अथवा छपरा जायेगी। इसके लिये विजय ढाबा के पास बैरियर एवं रूट डायवर्सन से संबंधित बड़ा बैनर लगाने का निदेश अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर को दिया गया।

3) अमनौर, तरैया एवं मशरख में भारी वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने हेतु सोनहो चौक, भेल्दी चौक एवं ख़रीदाहाँ चौक पर बैरियर लगाने एवं रुट डायवर्सन से संबंधित बड़ा बैनर लगाने का निदेश अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा को दिया गया। सभी भारी वाहन NH-722 के माध्यम से ही छपरा तथा छपरा से मशरख की ओर जायेंगे।

यह यातायात व्यवस्था प्रायोगिक तौर पर 7 दिनों के लिये रहेगी। एक सप्ताह के बाद पुनः इसकी समीक्षा कर इसे जारी रखने/संशोधित करने के संदर्भ में निर्णय लिया जायेगा।इन सभी रूट में भारी वाहनों के परिचालन से संबंधित रोक/डायवर्सन प्रातः 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक के लिए लागू रहेगी। रात्रि 11 बजे के बाद प्रातः 5 बजे तक सभी बड़े वाहन सामान्य रूप से सभी मार्गों में परिचालन कर सकेंगे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top